टाटा 1एमजी की ओर से देश के सबसे बड़े हेल्थ एवं वेलनेस सेल ग्रांड सेविंग डेज़ (महाबचत दिवस) का ऐलान‌

देहरादून:‌ देश के अग्रणी हेल्थकेयर डिजिटल प्लेटफॉर्म टाटा 1mg ने देशभर में बड़े त्यौहारों के जश्न की शुरुआत से‌ पहले‌ अपने बहुप्रतीक्षित ग्रांड सेविंग डेज़  यानी महाबचत दिवस सेल के आयोजन का ऐलान कर दिया है. उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन 16 से 20 सितम्बर, 2022 के‌ बीच में‌ 5 दिनों के‌ लिए किया जाएगा.

साल में दो बार 5 दिनों के लिए आयोजित किये जाने वाले‌ इस सेल के अंतर्गत उपभोक्ता सभी श्रेणी के तहत आने वाले हेल्थकेयर ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफ़र का लाभ हासिल कर सकेंगे. इनमें दवाइयों, स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों, लैब टेस्ट और ई-कंसल्टेशन का‌ भी शुमार है. टाटा 1एमजी ने ज़्यादा से ज़्यादा उपभोक्ताओं तक आकर्षक ऑफ़र का लाभ पहुंचाने के‌ लिए डेटॉल, डाबर, हिमालय और अन्य अग्रणी व लोकप्रिय ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी की है.

आजकल के उपभोक्ता अपने स्वास्थ्य को लेकर एकीकृत किस्म‌ की‌ सेवाओं को ज़्यादा अहमियत देते हैं. ऐसे में महाबचत दिवस सेल के अंतर्गत टाटा 1एमजी के‌ प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ता स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों व सेवाओं की एक विस्तृत रेंज का अनुभव हासिल कर सकेंगे. अपनी फ़िटनेस के प्रति सजग लोगों से लेकर हेल्थ व वेलनेस के प्रति जागरुक लोगों, प्रिस्क्रिप्शन के ज़रिए दवाइयां ख़रीदनेवालो और केयरगिवर्स तक सभी ख़रीदारों को 2 लाख दवाइयों, हेल्थ ब्रांड, हेल्थ चेक-अप, लैब टेस्ट और डॉक्टर कंसल्टेशन पर‌ आकर्षक छूट मिलेगी.

टाटा 1एमजी ने‌ वैश्विक रूप से बेहद मशहूर मल्टी-विटामिन ब्रांड सेंट्रम के साथ भी साझेदारी‌ की है. संयुक्त रूप से इसे इसी महीने भारत में‌ लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

उपभोक्ता टाटा 1एमजी के तमाम उत्पादों और सेवाओं को किफ़ायती दरों में प्राप्त कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, टाटा 1mg की ख़रीद पर उपभोक्ताओं को न्यूनकॉइन्स भी दिये जाते हैं जो 100% रीडीमेबल हैं. दवाओं के अतिरिक्त जिन उत्पादों पर सर्वाधिक छूट दी जाती हैं, उनमें विटामिन, सप्लीमेंट, मेडिकल उपकरण, पर्सनल केयर प्रोडक्ट, होम्योपैथिक दवाइयां, हेल्थ चेक-अप, लैब टेस्ट आदि का शुमार हैं. टाटा 1एमजी की ओर से सेल के दौरान ‘₹99 स्टोर’ का ऑफ़र भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा जिसके अंतर्गत थाइरॉइड प्रोफ़ाइल टोटल, डायबिटीज़ स्क्रीनिंग और लिपिड प्रोफ़ाइल जैसी‌ सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं.

ग़ौरतलब है कि टाटा 1एमजी केयर प्लान के सब्सक्राइबर्स को बाकी लोगों के मुक़ाबले पहले ही महाबचत दिवस सेल का लाभ हासिल करने का मौका दिया जाएगा जिसके तहत वे भारी छूट हासिल कर सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि महाबचत दिवस सेल के लिए बैंक ऐंड वॉलेट के रूप में मुख्य साझेदारों में एचडीएफ़सी और पेटीएम का शुमार है. इनके अतिरिक्त Simpl, मोबीक्विक, फ़्रीचार्ज, फ़ोनपे और एयरटेल मनी जैसे ब्रांड्स भी आयोजन के साझेदारों में शामिल हैं.

टाटा 1एमजी के अंतर्गत आनेवाले  ई-फ़ार्मसी के बिज़नेस हेड प्रतीक वर्मा कहते हैं, “महाबचत दिवस सेल का आयोजन हर साल फ़रवरी और सितम्बर के महीने में यानी साल में दो बार किया जाता है. साल-दर-साल इसकी‌ लोकप्रियता में इस क़दर वृद्धि देखी गयी है कि यह अब भारत का सबसे बड़ा हेल्थ और वेलनेस सेल संबंधित आयोजन बन गया है. हर साल देशभर के लाखों लोग हमारे प्लेटफॉर्म पर आकर आकर्षक डील प्राप्त करते हैं. इस तरह की सेल का मक़सद हमारे उपभोक्ताओं को यह बताना है कि कैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी की‌ मदद से होनेवाले इन‌ आयोजनों के ज़रिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को आसानी से उन तक पहुंचाया जा सकता है. इस ल प्लेटफॉर्म अथवा फ़ोन कॉल के माध्यम से लोग ज़रूरतमंदों व अपने करीबियों के लिए देश में कहीं से भी आसानी से दवाओं अथवा लैब टेस्ट के ऑर्डर दे सकते हैं जिसके बाद त्वरित रूप से ये सभी सेवाएं उपभोक्ताओं‌ तक पहुंचाने‌ की व्यवस्था की जाती है.

Related Articles

Back to top button