40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमण्डल के साथ वार्ता करते हुएः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी के प्रसीडेन्ट डाॅ. राजा लुईस की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधमण्डल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड में वैदिक शिक्षा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत स्कूलों में वैदिक शिक्षा, संस्कृति व आयुर्वेद के प्रशिक्षण कराने के बारे में चर्चा की। उन्होंने पर्यटक स्थलों पर वैदिक शिक्षा की जानकारी के लिए ‘थीम पार्क’ बनाने का प्रस्ताव भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वैदिक शिक्षा, संस्कृृति, आयुर्वेद शिक्षा एवं थीम पार्क से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण तैयार कर अधिकारियों के साथ बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गंगा किनारे ‘थीम पार्क’ का अच्छा सुझाव है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन क्षेत्रों में एक ही स्थान पर विभिन्न तरह की गतिविधयां कराई जा सके इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द मुनि, डाॅ. एण्टोनी, श्री मार्टिन स्टिपना आदि उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More