40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

तारिणी की टीम लीडर लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं टीम की सदस्य लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता से शिष्टाचार भेंट करते हुएः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड

देहरादून: आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर पांच देशों की सागर परिक्रमा पूर्ण करने तथा लगभग 21600 समुद्री मील की दूरी तय करने वाली टीम तारिणी की टीम लीडर लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं टीम की सदस्य लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी इस साहसिक समुद्री यात्रा के अनुभवों से अवगत कराया। मुख्यमंत्रीे ने ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं ले. पायल गुप्ता को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें टीम तारिणी के सदस्यों पर नाज है। ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी की टीम ने इस साहसिक अभियान से उत्तराखण्ड के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनका यह साहसिक प्रयास देश के करोड़ों युवाओं के लिये प्रेरणादायी है।

ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस अभियान को पूर्ण करने में उनके दल को साढ़े आठ माह की समय लगा। भारतीय नेवी की यह पहली टीम है जिसने यह अभियान संचालित किया। इस अवसर पर ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी के माता-पिता डाॅ.अल्पना जोशी एवं डाॅ.प्रदीप कुमार जोशी तथा ले. पायल गुप्ता के माता-पिता श्रीमती नीलम गुप्ता तथा श्री विनोद गुप्ता भी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More