स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में पूरे किए सबसे तेज 7000 रन

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में सस्ते में पवेलियन लौटने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में सधी हुई शुरुआत की। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

स्मिथ डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन 64 गेंदों में 36 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। मार्नस लाबुशेन (162) के आउट होने के बाद क्रीज पर आए स्मिथ ने शनिवार को अपनी इस पारी में एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर वैली हैमंड को पछाड़ दिया है। स्मिथ ने अपने 70वें टेस्ट मैच की 126वीं पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद मूसा की गेंद पर एक रन लेकर हैमंड का 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

स्मिथ ने इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए जहां 126 पारियां खेलीं वहीं हैमंड ने 131 टेस्ट की 131 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। हैमंड ने भारत के खिलाफ साल 1946 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

Related Articles

Back to top button