34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रदेश शिवसेना इकाई की 15 सदस्यीय टीम रवाना

देश-विदेश

देहरादून: प्रदेश शिव सेना ईकाई की 15 लोगों की टीम महानगर महासचिव अनिकेत भरतरी के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुई। प्रदेश शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि प्रदेश शिव सेना ईकाई की 15 लोगों का जथा श्री टपकेश्वर मंदिर में प्रातः 6 बजे जलाभिषेक करके रवाना हुई। मंदिर के महंत श्री भरत गिरि जी ने अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए समस्त शिव सैनिकों को उनकी सफल यात्रा के लिए आशीर्वाद दिया।

प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि शिव सैनिकों का जथा गुरूवार को रवाना होकर रात को श्रीनगर रूकेगें। उसके बाद कंगन से होते हुए बाल्टाल के रास्ते से अमरनाथ यात्रा करेंगे। प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने शिव सैनिको ंकी सफल यात्रा के लिए शुभकांमनाऐं दी।

अमरनाथ यात्रा में जाने वाले शिव सैनिकों में राजेश कुकरेजा, हरीश सोनी, दीपक, पार्थिक अरोरा, गुरूचरन सिंह, मनोज बजाज, केतन सोनकर, मोहित शर्मा, योगेश आदि शामिल हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 सदस्यीय शिव सैनिकों को रवाना करने के लिए प्रदेश शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार, देहरादून जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, देहरादून महानगर अध्यक्ष आशीष सिंघल, शिवंम गोयल, विशाल बेदी, मनोज बोरा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More