37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अब तक किसानों को 07 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किसानों को किया गया: नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। बचाव ही सबसे बेहतर इलाज है। विशेषकर खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चे सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों में जाने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है। अब तक 2.15 करोड़ से अधिक टेस्ट किये जा चुके है। घर-घर सर्वें का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सर्विलांस के माध्यम से लगभग 14.85 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड-19 संक्रमण की जानकारी भी ली गयी है। उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों से सम्पर्क किया गया है।
श्री सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों में और अधिक तेजी लाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। औद्योगिक गतिविधियों, जी0डी0पी0 तथा रोजगार बढ़ाने की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में 8.18 लाख से अधिक इकाइयां काम कर रही है। इनमें भी रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत स्वरोजगार, सरकारी नौकरी, कौशल प्रशिक्षण तथा विभिन्न विकास के कार्याें में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न उद्योगों और विभिन्न विकास कार्यक्रमों के माध्यम से भी रोजगार सृजित करने की कार्यवाही की जा रही है। साढ़े तीन वर्षाें में सरकारी नौकरी के 04 लाख नियुक्ति पत्र जारी किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि 11 लाख इकाइयों को 30 हजार करोड़ रूपये के ऋण वितरित जा चुके है। इन इकाइयों के माध्यम से 27 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 50 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश मंे निवेश के सम्भावनाओं पर भी बल दिया गया है और उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए निरन्तर आ रहे है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नोएडा इन्टरनेशनल ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट की समीक्षा की गयी, जिसमें जुरिक एयरपोर्ट कम्पनी द्वारा जेवर एयरपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया। समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट के ‘‘लोगों‘‘ (प्रतीक चिन्ह) के रूप में प्रदेश के राजकीय पक्षी ‘‘सारस‘‘ का चयन किया गया है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। गन्ना किसानों को अब तक 01 लाख 12 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। पुरानी चीनी मिलों का आधुनिकीकरण कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कृतसंकल्प है। उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले यह भी सुनिश्चित करा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। किसानों का हित सर्वोपरि है। सरकार किसानों के साथ है, किसानों को हर सम्भव सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर सत्यापन अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। किसानों से निरन्तर धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों से 375.65 लाख कु0 धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है। इस प्रकार सरकार द्वारा अब तक किसानों को 07 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किसानों को किया गया है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,54,542 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,19,99,031 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1539 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 18,150 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,945 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,30,778 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,22,833 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1802 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,44,503 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.39 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,74,724 क्षेत्रों में 4,88,311 टीम दिवस के माध्यम से 3,04,84,645 घरों के 14,85,69,032 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 4184 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,80,554 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीन के भण्डारण के साथ-साथ वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही वैक्सीन के लिए तकनीकी लोगों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि शीतकाल के समय विशेष सावधानी बरते और सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More