29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अब तक 691.246 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में पशुओं को रोगों से बचाने तथा लम्बे समय तक उपयोगी बनाये रखने के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है ताकि उनमें रोग प्रति निरोधक क्षमता विकसित हो सके। इसके अलावा पशुओं का बधियाकरण कार्य भी निःशुल्क किया जा रहा है। इसके साथ ही पशुपाालकों को पशुधन से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

     पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार पशुओं में विभिन्न रोगों जैसे खुरपका-मुंहपका, गलाघोंटू एवं अन्य के नियंत्रण हेतु टीकाकरण कार्यक्रम के अन्र्तगत वर्ष 2017-2018 में कुल 1485.455 लाख पशओं का टीकाकरण किया गया। नवीनतम आंकड़ो के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में 691.246 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

इसके अलावा समय-समय पर अभियाान चलाकर पशुपालन को एक सुनिश्चित आमदनी का जरिया बनाने तथा वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी किए जाने के लिए पशुपाालकों को अद्यतन जानकारी उपलब्घ कराकर उसे अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More