प्रदेश में अब तक करीब 3.91 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

लखनऊः खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के तहत मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 391271.51 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। गत वर्ष इस अवधि में 75283.30 मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग 05 गुना से अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 57346 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 371.921 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 38633.11 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। धान खरीद वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य धान काॅमन रू-1868 प्रति कुन्तल व ग्रेड-ए रू-1888 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Back to top button