SIR Haryana : हरियाणा में 1.75 लाख और वोट कटेंगे, 1 लाख नही दे रहे दस्तावेज

HR Breaking News (SIR Haryana) हरियाणा प्रदेश में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर नया अपडेट सामने आया है और पता चला है कि पिछले लगभग 3 महीने से चुनाव आयोग के कर्मचारी (Election Commission staff) चक्कर काट रहे हैं और फिर भी प्रदेश के करीब एक लाख वोटर नोटिस मिलने के बावजूद लोगों द्वारा कागजात जमा नहीं करवाए जा रहे हैं। BLO लेवल के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि वह लोगों के घर पर पांच-पांच बार जा चुके हैं लेकिन लोग उनकी बात को अनसुनी कर देते हैं। अब जानकारी सामने आई है कि चुनाव आयोग सख्त होने वाला है और हरियाणा प्रदेश में तकरीबन 1.75 लाख वोट कटने की संभावना है। चलिए जान लेते हैं हरियाणा की मतदाता लिस्ट (Haryana electoral roll) को लेकर जारी हुए इस नए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी। 

हरियाणा प्रदेश  (Haryana news) में पहले 2.06 करोड़ से ज्यादा वॉटर थे लेकिन इनमें से जब मतदाता लिस्ट की सही तरीके से जांच की गई तो तकरीबन 34 लाख वोटर ऐसे मिले जिनकी मृत्यु हो चुकी और कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने दूसरी जगह वोट बनवा रखे थे। SIR के आंकड़ों के बाद 1.72 करोड़ वोटर चुनाव आयोग (election Commission) की नजर में आए थे। 44.92 लाख लोगों के कागजात की जांच के लिए नोटिस (Voter Card Notice) जारी किए गए थे इनमें से 43.92 लाख से अधिक द्वारा सुनवाई की गई और फिलहाल 1.75 लाख से अधिक लोग अयोग्य पाए गए हैं। इस आंकड़े को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग की तरफ से हरियाणा प्रदेश (haryana news) में फिलहाल 1.75 लाख वोट काटे जा सकते है।

अब 21 अक्टूबर से SIR का आखिरी सप्ताह (The final week of SIR) शुरू होने जा रहा है और आयोग ने कागजात जमा करवाने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया है। जिन लोगों के वोट कट चुके हैं या जिन्हें नोटिस मिला है वह अगर समय रहते अपने कागजात जमा करवा देते हैं तो चुनाव आयोग (election Commission) के अनुसार 6 नवंबर को मतदाता लिस्ट का आखिरी प्रकाशन किया जाएगा और इसमें उनका नाम आ सकता है। चलिए जान लेते हैं किस जिले के कितने लोगों को भेजे गए नोटिस और कितने की सुनवाई बाकी है तथा कितने अयोग्य पाए गए हैं।

जिला 

नोटिस

सुनवाई बाकी

अयोग्य

अंबाला 192384 639  3703 

गुरुग्राम  
  

475477   2874 12195
हिसार
 
283752  20683 2788

यमुनानगर

163466 3446 1308

फरीदाबाद
 

683750  29796  88598
झज्जर 153623 2703 7694

पानीपत

231427 21 8283

रोहतक

172937 3489 2912
कुरुक्षेत्र  
 
111743 0 9695

सिरसा 

172079 11323 178

कैथल  
 

119960 4858 1140

जींद  

197588 971 3 524
करनाल 270165 6187 1926

दादरी

50533 1578  1739

रेवाड़ी

112911 1072 1586

पंचकूला 

103684 3488 2136
फतेहाबाद 105186 50 5232
पलवल 148479 0 2134

भिवानी

157627 3132  2650 

नूंह

180088 2272  750 

सोनीपत

282416 65 14558

महेंद्रगढ़

123415  1360 624 

कुल

4492690  100007  175363

   

 

चुनाव आयोग से जुड़े कर्मचारी (Staff associated with the Election Commission) जब इन 1 लाख लोगों के घर पर जाते हैं तो लोगों द्वारा उनकी बात को अनसुनी कर दिया जाता है। कई लोग घर पर नहीं मिलते तो कई लोग जान बूझकर नजरे चुरा लेते हैं। कई जगह पर पड़ोसियों से बातचीत करने के बाद पता चला कि वह खुद ही इस मामले में पीछे हट रहे हैं। फरीदाबाद (Faridabad News) और गुरुग्राम (Gurugram News) में एड्रेस को लेकर काफी ज्यादा दिक्कत सामने आ रही है और विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों के सही पते पर पहुंचा ही नहीं जा रहा है।
 

Related Articles

Back to top button