केशव प्रसाद मौर्य का हरदोई भ्रमण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्‍त

निरस्‍त हो गया कल का कार्यक्रम केशव प्रसाद मौर्य हरदोई जनपद के भ्रमण के दौरान अम्बेडकर पार्क, शाहबाद में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री उपेन्द्र तिवारी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वह स्वर्गीय श्री उपेन्द्र तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण करेंगे।

कार्यक्रम के उपरान्त उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, हरदोई में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसमस्याओं तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान करेंगे।

तदोपरान्त उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में ग्रामीण विकास, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वह अधिकारियों को निर्देश देंगे कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उप मुख्यमंत्री ने सदैव जनसेवा, सुशासन और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में संचालित विकास योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जनपद में विकास को गति मिले और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

Related Articles

Back to top button