सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी के शो का ट्रेलर हुआ रिलीज़; समीरा और वीर के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज!

Siddharth Shukla-Sonia Rathi’s show trailer released; Sameera and Veer’s cameo gave surprise to the audience!पहले दो सीज़न की जोरदार सफलता के बाद, ऑल्ट बालाजी अपनी सबसे सफल फ्रैंचाइज़ी – ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीसरे सीज़न के साथ वापस लौट आया है। टीज़र द्वारा सभी रिकॉर्ड तोड़ने और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के साथ, निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के ट्रेलर का अनावरण करने का फैसला किया है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की ताज़ा, ऑन-स्क्रीन जोड़ी अगस्त्य और रूमी के रूप में नज़र आ रही है। ट्रेलर में एक बड़े स्पॉइलर का खुलासा किया गया है – शो में विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई दिए।

‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ फ्रैंचाइज़ी दर्शकों की पसंदीदा है क्योंकि यह उन्हें प्यार, लालसा और दिल टूटने के सफ़र पर ले जाता है। सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 अगस्त्य और रूमी की प्रेम कहानी है। एक महत्वाकांक्षी निर्देशक अगस्त्य राव को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है। उनकी दुनिया अलग है, और वे एक-दूसरे से अलग चीजें भी चाहते हैं, जो दिल टूटने की एक परफ़ेक्ट रेसेपी है। शो के तीसरे सीज़न के टीज़र में सिद्धार्थ के प्रशंसक उनके एंग्री यंग मैन अवतार को लेकर उत्साहित हैं। वे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसके लिए वे सोशल मीडिया पर अनुरोध कर रहे है।

यह ट्रेलर प्यार, नफरत, जुनून, निराशा, बदला और ईर्ष्या जैसी विभिन्न भावनाओं के साथ एक रोलर कॉस्टर राइड है। सिद्धार्थ शुक्ला यहाँ अगस्त्य की भूमिका निभा रहे हैं जिन्हें थियेटर के गुस्सैल युवा के रूप में संदर्भित किया जाता है, जबकि रूमी उनकी मूज़ की भूमिका निभा रही है। प्रभावशाली डायलॉग जैसे कि ‘आप जो चाहते हैं वह मिल जाने से डर लगता है’ ‘कभी-कभी वे चीजें जो आप चाहते हैं, वे चीजें नहीं होती जिनकी आपको आवश्यकता होती है’और ‘जुनून कभी खत्म नहीं होता, वह बदल जाता है’, ट्रेलर ने निश्चित रूप से दर्शकों पर एक स्थायी छाप छोड़ दी है।

सिद्धार्थ शुक्ला के रॉ और बोल्ड अवतार ने उनके फैंस को दीवाना बना लिया है। सिद्धार्थ का स्वैग और बेबसी निस्संदेह आपको ब्लॉकबस्टर कबीर सिंह से शाहिद कपूर की याद दिला देगा! जबकि ट्रेलर में सोनिया राठी की एक छोटी प्रेजेंस है, वह एक कलाकार के रूप में बहुत प्रॉमिसिंग नज़र आ रही हैं। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल – 3 विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेवा द्वारा मूल साउंडट्रैक के साथ अधिक इंटेंस, अधिक ब्रोकन और अधिक बीयूटीफूल होगा, जो निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों को छू लेगा।

अगस्त्य की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं,“मैं ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सीज़न तीन के साथ जुड़कर बहुत खुश हूँ, एक ऐसा शो जिसे सभी ने बेहद प्यार, प्रशंसा और सराहना की है। मेरा किरदार अगस्त्य अपने करियर की ऊंचाई पर है, साथ ही ज़िंदगी मे तन्हाई से गुज़र रहा है। अगस्त्य दिल टूटने से जूझ रहा है और आत्म-विनाश की स्थिति में आ गया है। उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक मेरे इस गहन पक्ष को पसंद करेंगे। ”

सोनिया राठी जो रूमी का किरदार निभा रही हैं, कहती हैं,“वह जिस चीज़ के लिए स्टैंड लेती हैं और वो जो हैं, उस वजह से मैं रूमी के किरदार के प्रति आकर्षित हुई थी। सीज़न 3 में भावनाओं का एक बवंडर है जहां हमें एक लड़की से एक महिला में उनका रूपांतरण देखने मिलता है, जो दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। रूमी की भूमिका निभाना शानदार अनुभव था और मुझे यकीन है कि यह सीज़न सभी को हैरान कर देगा। मैं निश्चित रूप से बहुत उत्साहित हूँ।”

उन सभी के लिए जो सिद्धार्थ और सोनिया को पुरी तरह से नहीं देख पाए, निर्माताओं ने दोनों की एक नयी पोस्टर लॉन्च कि है और इसमें लिखा है, “कभी-कभी, जो क्षण आपके जीवन में बदलाव लानेवाले होते हैं, वे ऐसे क्षण होते हैं जिनकी आपने कभी उम्मीद नहीं की थी। ठीक उसी तरह जैसे पहली बार रूमी और अगस्त्य मिले!” निर्माताओं द्वारा लॉन्च किए गए इस नए पोस्टर में सिद्धार्थ और सोनिया के संबंधित पात्र एक-दूसरे में खोए हुए हैं।

11:11 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, ‘ब्रोकन लेकिन ब्यूटीफुल 3’ अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) और रूमी (सोनिया राठी) के रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखाती है, जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन शिफ्ट हो जाता है। श्रृंखला में एहन भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Back to top button