36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्यामदेउरवां: पुलिस कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

महराजगंज: थाना श्यामदेउरवां पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पिपराइच परतावल मार्ग पर ग्राम लछिमा के पास बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में 02 बदमाश  1.गुड्डू, 02 निहाल खां घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा, 01 तमंचा 12 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त थाना श्यामदेउरवां में पंजीकृत मु0अ0सं0 305/2018 धारा 506/507/387 भादंवि में वंाछित चल रहे थे।
इस सम्बन्ध में थाना श्यामदेउरवां पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.    गुड्डू निवासी इमलीचैक थाना टाउन जनपद सिवान बिहार।
2.    निहाल खां निवासी खवासपुर थाना बसतपुर जनपद सिवान बिहार।
बरामदगी
1.    01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा
2.    01 तमंचा 12 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More