नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने आज भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में कृषि मंत्रालय के स्टॅाल एवं प्रदर्शनियों का दिल्ली के प्रगति मैदान में उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनियों को देखने आये किसानों एवं लोगों से श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस वर्ष के भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का थीम डिजिटल इंडिया है। इसी क्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसानों को सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से जो सुविधाएं किसानों को प्रदान की जा रही हैं, उनका डिस्प्ले इस प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है। श्री सिंह ने यह भी बताया कि ;
- प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॅायल हैल्थ कार्ड इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है।
- पहली बार IITF में जैविक खेती के विषय को शामिल किया है।
- उक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय गोकुल मिशन व पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया है।
- ICAR द्वारा नई तकनीकें भी प्रदर्शनी में शामिल हैं।
- अब की बार छोटी मशीनरी जैसे कि Hydrophonicतकनीकी, Vegetable Planter, seed drills को दिखाने में प्राथमिकता दी गई है।
9 comments