25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

83 फिल्म देख रणवीर सिंह की एक्टिंग के कायल हुए सचिन तेंदुलकर, एक्टर ने दिया ये रिप्लाई

खेल समाचार

के सबसे सुनरहें पलों में से एक साल 1983 के विश्व कप की कहानी रिल पर्दे पर चल रही है। महान कप्तान कपिल देव की टीम और जीवन से जुड़ी इस कहानी में कपिल देव का रोल स्टार एक्टर रणवीर सिंह ने निभाया है।

इस फिल्म को देख खुद मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने तारीफ के पुल बांधे हैं.

83 फिल्म बॉक्स ऑफिस में कर रही है धमाल

फिल्म 83 पिछले महीनें 24 दिसंबर के दिन रिलीज हुई, जिसके बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचा रही है। भारत के सिनेमाघरों में इस फिल्म को काफी देखा जा रहा है और पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच इस फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म में काम करने वाले कलाकारों की भी खूब तारीफ हो रही है। जिसमें भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने फिल्म में लीड रोल निभाने वाले रणवीर सिंह की तारीफ की है।

सचिन तेंदुलकर ने रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदें

रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरिद हुए सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा,

’83 में रणवीर सिंह द्वारा एक शानदार ऑलराउंडर परफॉर्मेंस। वास्तव में, कपिल देव पाजी के गुणों को बटोरे हुए हमें हमारी पहली विश्व कप जीत के प्रतिष्ठित क्षणों को याद दिलाया है। मुझे पता है कि इस जीत ने वास्तव में छोटे लड़के को प्रेरित किया।’

सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा सुनने के बाद रणवीर सिंह ने भी लीजेंड तेंदुलकर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने मास्टर-ब्लास्टर का रिप्लाई देते हुए लिखा,

‘और फिर छोटा लड़का पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा। धन्यवाद, मास्टर! ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’

फिल्म में सचिन तेंदुलकर को भी दिखाया गया

आपने इस फिल्म को देखी हो तो इस फिल्म में एक घुंघराले वालों वाला छोटा लड़का दिखाया गया है। जो भारत की विश्व कप जीतने के बाद मजा लेते हुए दिखाया गया। दरअसल, ये लड़का कोईइ और नहीं, सचिन तेंदुलकर की भूमिका निभा रहा था जो बाद में वर्ल्ड क्रिकेट के भगवान बन गए.

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More