25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग ऐसा जनपद जिसका अपना कोई विधायक नहीं: चौधरी

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग एक ऐसा अभागा जनपद है, जिसका अपना कोई विधायक नहीं है। जनता ने जिन्हें विधायक चुनकर भेजा, वह बीच रास्ते में ही भागकर चले गए। उन्होंने कहा कि इसे रुद्रप्रयाग का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि एक बार भी यहां स्थानीय व्यक्ति को विधायक बनने का मौका नहीं मिला। अगर स्थानीय व्यक्ति को जनता मौका देती तो रुद्रप्रयाग का विकास भी अन्य जनपदों की तरह तेजी से आगे बढ़ता।
भरदार क्षेत्र की ग्राम पंचायत जवाड़ी में ग्राम प्रधान कुंवर लाल सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह रात-दिन संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। उन्हें सिर्फ जनता का साथ और सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि भरदार क्षेत्र की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो गया है। श्री चौधरी ने कहा कि जनता को सिर्फ वोटबैंक तक सीमित रखा गया है। यही वजह है कि भरदार क्षेत्र आज भी विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. रुद्रप्रयाग के विकास के लिए जनता के सहयोग से संघर्ष किया जाएगा. संघर्ष और आंदोलनों से ही रुद्रप्रयाग की तस्वीर और तकदीर बदल सकती है। पिछले दिनों जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल करने के बाद शासन ने हमारी कई मांगें मान ली है। आगे भी आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा। भरदार क्षेत्र की जनता ने भाजपा नेता भरत सिंह चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि वह भरदार क्षेत्र की जनता के ऋणी हैं और जनता ने विधानसभा में भेजने का मौका दिया तो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करुंगा। इस दौरान स्थानीय जनता ने गाजे-बाजे एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सौंरा जवाड़ी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भरदार क्षेत्र के विकास में भाजपा नेता भरत सिंह चौधरी का हमेशा सहयोग रहा है और उनके सहयोग से भरदार विकास में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है, जिसका फल भी मिल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भरदार क्षेत्र में हुए कई कार्यों को गिनाया और कहा कि हमनें इस क्षेत्र की एक-एक समस्या को दूर करने का संकल्प लिया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि पहली बार जवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इससे स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलता है और सांस्कृतिक दृष्टि से लोगों में जागरुकता आती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम अध्यक्ष कुंवर लाल सत्यार्थी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान नरेन्द्र सिंह नेगी (प्रथम पीसीएस जवाड़ी गांव से), देवी प्रसाद नौटियाल (संस्कृति), कल्पत सिंह (प्रथम शिक्षक), कल्पेश्वर प्रसाद (प्रथम पीएचडी जवाड़ी गांव से), सलोप सिंह कप्रवाण (सेना मेडल से सम्मानित), विंदी लाल (ढोल सागर), सलोप लाल (काष्ठ कला), उत्तम कप्रवाण (26 बार रक्तदान), सौरभ और उत्तम (शिक्षा), आशा डिमरी (दो बार जिला पंचायत सदस्य), शिशपाल सिंह बिष्ट (सेना में विशेष योगदान), विक्रम कप्रवाण (गीत, संगीत और गायन) और नागेन्द्र कप्रवाण (कृषि एवं उद्यानिकी) को सम्मानित किया गया. राजकीय इंटरा कॉलेज स्वीली सेम के मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर लोक गायक साहब सिंह रमोला, विक्रम कप्रवाण और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा देवी कप्रवाण, गुड्डी देवी पंवार, प्रधान शूरवीर सिंधवाल, रीना देवी रावत, किरन रावत, धनिता रावत, प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश बहुगुणा, प्रधान बर्सू सुरेन्द्र बिष्ट, भाजपा जिलामंत्री जसपाल भारती, प्रधान घेघड़ राम लाल शाह, प्रधान कफना शूरवीर रौतेला, दीपक पंवार, मदन भारती, पूर्व प्रधान विक्रम कप्रवाण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, महामंत्री विकास डिमरी, गौरव चौधरी सहित कई उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद नौटियाल एवं छात्र नेता भूपेन्द्र भंडारी ने किया।
भरदार की जनता की ओर से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More