मुंबई: केरल में बाढ़ के जो हालात हैं वो किसी से छिपे नहीं हैं। बाढ़ की वजह से केरल में हजारों लोग बेघर हो गए और सैकड़ों लोगों ने जान गंवा दी । जो जिंदा बच गए हैं अब वो खाने को तरस रहे हैं। केरल के पीड़ितों की मदद करने के लिए पूरे देश से लोग आगे आ रहे हैं।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने केरल बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए करोड़ों रुपए दान किए हैं। हाल ही में फिल्म ‘सरबजीत’ के हीरो रणदीप हुड्डा ‘खालसा एड ग्रुप’ की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए वहां पहुंचे।
खालसा ग्रुप के साथ रणदीप ने लोगों की मदद की, उन्हें खाना खिलाया और पीड़ितों को शेल्टर होम तक पहुंचाया। पेरिस अटैक और सीरिया के बुरे वक्त में भी ये ग्रुप वहां मौजूद था। ग्रुप के साथ लोगों की मदद करते हुए रणदीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।