38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राजकुमार राव के अपोजिट इस फिल्म में नजर आएगी मौनी रॉय

मनोरंजन

मुंबई: दिग्गज टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बहुत जल्द ही अपकमिंग फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दे की मौनी अपनी पहली ही फिल्म में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीना साझा करती नजर आएंगी। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले स्टार्स की लिस्ट में अब जल्द ही नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय नजर आने वाली हैं।

खबरों की मानें तो अभी उनकी पहली फिल्म रिलीज भी नहीं हुई कि उनकी झोली में बॉलीवुड की कई बड़े बैनर की फिल्में आ गई हैं। आपको बता दे की गोल्ड के बाद मौनी रॉय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्रास्त्र में नजर आएंगी। ऐसी चर्चा है कि मौनी के हाथ एक ओर प्रोजेक्ट हाथ लगा हैं। चर्चा है कि मौनी अभिनेता राजकुमार रॉ के साथ काम करने जा रही है।

लोकप्रिय सीरियल नागिन फेम मौनी रॉय गोल्ड के बाद ब्रह्मास्त्र साइन कर चुकी मौनी अब फिल्म ‘मेड इन चाइना में अभिनेता राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट किया, मौनी रॉय राजकुमार राव स्टारर एक कॉमेडी फिल्म ‘मेड इन चाइनाट का हिस्सा होंगी।

आपको बतादे की दिनेश विजन की इस फिल्म में मौनी रॉय राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसले करने वाले है, जिनकी 2016 में बनी गुजराती भाषा की फिल्म ‘रॉंग साइड राजू’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। मिखिल अब बॉलीवुड में डेब्यू रहे हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More