33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पिथौरागढ़ पहुंचा शहीद राजेंद्र का पार्थिव शरीर, सीएम और सेना के जवानों ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड

देहरादून: जम्मू कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीदहुए उत्तराखंड के लाल राजेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को उत्तराखंड पहुंचा। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पिथौगराढ़ जिले के गंगोलीहाट के बनेडाकंड ले जाया गया। जहां रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद राजेंद्र ने तीन साल पहले ही आर्मी ज्वाइन की थी। आरवनी इलाके में गुरूवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। वहीं इस दौरान लोगों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमे जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार की देर शाम आतंकियों की ओर से सेना के कैंप पर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया था। एक अन्य जवान घायल है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। त्राल इलाके के नादेर में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला किया। इसमें गेट पर तैनात जवानों को निशाना बनाया गया।

जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की शिनाख्त एनजी लियाना तथा घायल की तकिया दोनी के रूप में हुई है। अमर उजाला

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More