37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभु के रेल बजट से जो उम्मीदें थी, उस पर वे खरे नही उतरे: राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश
लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभु के रेल बजट से जो उम्मीदें थी, उस पर वे खरे नही उतरे। किराया पहले ही बढ़ाया जा चुका था। मालभाड़ा भी बाद में बढ़ जायेगा। यात्रियों को

सुविधांए देने के नाम पर वादे तो किए गए हैं पर हकीकत में उन्हें उतारना आसान नही होगा। रेलवे के अपने संसाधनों का टोटा है, यह बात रेलमंत्री जी ने मान ली है क्योंकि वे अपने सपने पूरे करने के लिए पूरी तरह पीपीपी माडल पर निर्भर हो गए हैं।
       यह अजीब बात है कि रेलमंत्री ने देश के सबसे बड़े प्रदेश की पूरी उपेक्षा कर दी है और उत्तर प्रदेश से 71 लोकसभा सदस्य तथा दर्जन भर भाजपा मंत्रियों के रहते विरोध का एक स्वर नही सुनाई दिया। इस रेल बजट में यह भी स्पष्ट नही है कि पूर्व में जो घोषणांए की गई थी, उनका अब क्या हश्र होगा।
       रेलमंत्री जी ने अपने बजट में कई बड़ी-बड़ी बाते की है जैसे रेलों के समय पर संचालन की बात हो या स्टेशनों पर जनसुविधाओं की उपलब्धता की इन सबके लिए सन् 2020 तक इंतजार करना होगा। विश्व स्तर के स्टेशनों को सुविधायुक्त बनाने की हर वर्षघोषणाएं तो होती है लेकिन परिणाम वही ढांक के तीन पात नजर आते हैं। जिस तरह स्मार्ट सिटी के नाम पर केन्द्र का सौतेला व्यवहार रहा है उसी तरह रेल बजट में भी उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की गई है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More