34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग तथा महिला कुश्ती चैम्पियनशिप का उद्धाटन किया

देश-विदेश

नई दिल्ली: रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज यहां पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग की 60वीं फ्री स्टाइल, ग्रीकोरोमन स्लाइल तथा महिलाओं के वरिष्ठ वर्ग की 18वीं

राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप का उद्धाटन किया। इसका आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पेक्स में भारतीय कुश्ती संघ ने किया।

इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा विशेष अतिथि थे। रेलवे बोर्ड के मैम्बर स्टॉफ तथा रेलवे खेल प्रोत्साहन बोर्ड (आरएसपीबी) के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार, आरएसपीबी की सचिव सुश्री रेखा यादव और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष तथा सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह सहित रेलवे बोर्ड के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारतीय रेल देश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और भारतीय रेल इस संबंध में महिलाओं को भी प्रोत्साहन देती है। कुश्ती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारी प्राचीन परंपरा है और हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा ने कहा कि कुश्ती का खेल भारत की प्राचीन परंपरा है और यह खेल ग्रामीण क्षेत्रों से निकल कर शहरी क्षेत्रों में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल रोजगार मिलता है बल्कि इनसे आत्मसम्मान और अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है।

प्रतियोगिता निम्नलिखित भार वर्गों में होगी :

फ्री स्टाइल       : 8 भार वर्ग – 57, 61, 65, 70, 74, 86, 97 एवं 125

ग्रीकोरोमन स्टाइल : 8 भार वर्ग – 59, 66, 71, 75, 80, 85, 98 एवं 130

महिला कुश्ती     : 8 भार वर्ग – 48, 53, 55, 58, 60, 63, 69 एवं  75

कुश्ती एकमात्र ऐसा एकल खेल है जिसमें भारत ने ओलंपिक्स में लगातार पदक जीते हैं। रेलवे ने देश को कई शानदार पहलवान दिए हैं। रेलवे के पहलवान श्री सुशील कुमार को अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उपरोक्त चैम्पियनशिप में रेलवे सहित 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 1200 से अधिक पहलवान और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

कुश्ती उत्तरी भारत का एक लोकप्रिय खेल है और हरियाणा का इसमें विशेष योगदान है। दिल्ली में 20 वर्षों के बाद इस चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। भार वर्गों के आधार पर पहलवानों की निम्नलिखित इकाइयां दूसरे दौर में प्रवेश करने के योग्य हैं। इसके विषय में 2014 में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में उनके प्रदर्शन को आधार बनाया गया है –

  1. फ्री स्टाइल :  आरएसपीबी, हरियाणा एवं एसएससीबी
  2. ग्रीकोरोमन स्टाइल  : आरएसपीबी, हरियाणा एवं एसएससीबी
  3.   महिला  :  हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश

भारतीय रेल के स्टार पहलवान प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिनमें श्री बजरंग, श्री राहुल अवारे, श्री संदीप तुलसी यादव, श्री सत्यव्रत कादियान, सुश्री ललिता सहरावत, सुश्री नवजोत कौर और सुश्री साक्षी मलिक शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More