26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बैन के बावजूद आगरा में दिखाई गई ‘इंडियाज डॉटर’ डॉक्‍यूमेंट्री

उत्तर प्रदेश

आगरा: उत्तर प्रदेश लेज़्ली उडविन की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘इंडियाज़ डॉटर’ पर भारत सरकार के प्रतिबंध के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री इंडियाज डॉटर का आगरा के आंवलाखेड़ा के नजदीक एक गांव में सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म का प्रदर्शन स्टॉप एसिड मूवमेंट से जुड़े केतन दीक्षित ने कराया।

केतन दीक्षित ने कहा कि फिल्म का प्रदर्शन हमने इस पर लगे बैन का विरोध करने के लिए किया। दीक्षित के मुताबिक ये विरोध की शुरुआत है, वो इस लड़ाई को और आगे ले जाएंगे। फिल्म देखने के लिए 60 से 70 ग्रामीण इकट्ठा हुए थे।

उल्‍लेखनीय है कि निर्भया पर बनी डॉक्यूमेंट्री को यू-ट्यूब से हटा लिया गया है। यू-ट्यूब ने विवादित बीबीसी-4 की डॉक्यूमेंट्री को इंडियन सर्वर से हटा लिया है। हालांकि अन्य कई देशों ने बीबीसी ने इसे प्रसारित कर दिया था।

वहीं भारत में भी निर्भया की डॉक्यूमेंट्री को यू-ट्यूब से हटाने से पहले की हजारों लोगों ने देख चुके थे। इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर पहले ही भारत सरकार और दिल्ली की अदालत ने रोक लगा दी थी। संसद में भी इसका मुद्दा जोर शोर से उठा था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More