30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय पुलिस सेवा के 23 अधिकारियों को दी गयी प्रोन्नति

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश संवर्ग) के 23 अधिकारियों को आज प्रोन्नति प्रदान की गई है। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में 6 पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक,  8 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस उप महानिरीक्षक व 9 पुलिस अधीक्षकों को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम क्रमशः  श्री मोदक राजेश डी0 राव, श्री विनय कुमार यादव, श्री हीरा लाल, श्री शिव शंकर सिंह, डा0 राकेश सिंह, श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्री अमित पाठक, श्री विनोद कुमार सिंह,  श्री जोगेन्द्र कुमार, श्री रवि शंकर छवि, सुश्री प्रतिभा अम्बेडकर, श्री नितिन तिवारी,  श्री अशोक कुमार-।।।, श्री अनिल कुमार सिंह, श्री सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी,  श्री अमित वर्मा, श्रीमती भारती सिंह, श्री विपिन कुमार मिश्रा, श्री माधव प्रसाद वर्मा,  श्री सभा राज, श्री स्वामी प्रसाद, श्री सौमित्र यादव व श्री रमेश है।

श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि श्री मोदक राजेश डी0 राव, श्री विनय कुमार यादव, श्री हीरा लाल, श्री शिव शंकर सिंह, डा0 राकेश सिंह व श्री राजेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तथा श्री अमित पाठक, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री जोगेन्द्र कुमार, श्री रवि शंकर छवि, सुश्री प्रतिभा अम्बेडकर, श्री नितिन तिवारी, श्री अशोक कुमार-।।। व श्री अनिल कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही श्री सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, श्री अमित वर्मा, श्रीमती भारती सिंह, श्री विपिन कुमार मिश्रा, श्री माधव प्रसाद वर्मा, श्री सभा राज, श्री स्वामी प्रसाद, श्री सौमित्र यादव व श्री रमेश को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन गे्रड अनुमन्य किया गया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More