26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Pro Kabaddi League2017: यु मुम्बा ने शानदार खेल और माइंड गेम का परिचय देते हुए हरियाणा स्टीलर्स 1 अंक से मात दी

यु मुम्बा ने शानदार खेल और माइंड गेम का परिचय देते हुए हरियाणा स्टीलर्स 1 अंक से मात दी
खेल समाचार

यु मुम्बा ने शानदार खेल और माइंड गेम का परिचय देते हुए पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी हरियाणा स्टीलर्स की टीम को एक अंक से हरा दिया (29-28) है। मुम्बा की ओर से कशिलिंग अडके ने 7 रेड प्वाइंट हासिल किए। वहीं युवा खिलाड़ी सुरिंदर सिंह ने 6 टैकल अंक अपने नाम किए। हालांकि हरियाणा की टीम ने भी जबरदस्त टक्कर देते हुए पहले हॉफ में लीड बना ली थी। लेकिन दूसरे हॉफ में काशी की रेड और सुरिंदर के टैकल के आगे हरियाणा की हार हुई। हरियाणा की ओर से विकाश खंडोला ने 6 और वज़ीर सिंह ने भी 6 रेड अंक हासिल किए। वहीँ डिफेंडर सुरेंदर नाडा ने 5 टैकल अंक अपने नाम किए।

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान सुरेंदर नाडा ने पहले टॉस जीतकर कोर्ट चुनने का फैसला किया। मैच के शुरुआत में ही मुम्बा ने अपनी अटैकिंग स्किल्स का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए जयपुर पर 0-2 से बढ़त बना ली।

15वें मिनट में मुम्बा के डिफेंडर जोगिंदर ने जबरदस्त टैकल करते हुए मुम्बा के पक्ष में एक अंक और जुटाया। इसके बाद काशिंलिंग अडके ने शानदार रेड करते हुए लगातार दो अंक अर्जित किए। मुम्बा के 2 अंको सी लीड के साथ 7 अंक हासिल कर चुकी है।

पहले हॉफ के 9वें मिनट में जोगिंदर ने सुरजीत को टैकल करने की जबरदस्त कोशिश की लेकिन यहां वो नाकामयाब रहे और हरियाणा ने एक अंक हासिल करते हुए लीड को कम कर दिया है। यू मुंबा 7 अंक पर पहुंची और हरियाणा 6 अंक पर है।

यू मुंबा और हरियाणा के बीच मैच फिर से बराबरी पर है। दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं।

इसके बाद डू और डाइ रेड में शब्बीर बाबू को ऑलरांडर सुरजीत ने लाजवाब टैकल करते हुए आउट कर दिया और एक अंक की बढ़त हासिल कर ली है। मुंबई पिछले 4 मिनट में एक भी अंक नहीं ले सका है। मुंबा ऑलआउट हो चुकी है। इसी के साथ हरियाणा 12, मुंबा 11 अंक पर है।

आखिरी मिनट में मुम्बा के डिफेंडर जोगिंदर टैकल करते वक्त एक और गलती कर गए और रेडर को जकड़ने के प्रयास में पहले ही बाउंडरी के बाहर चले गए।

पहले हॉफ तक अपने शानदार प्रदर्शन के चलते हरियाणा की टीम ने 4 प्वाइंट की लीड हासिल करते हुए 15 अंक अर्जित कर लिए हैं जबकि मुम्बा का स्कोर 11 अंक है।

दूसरे हॉफ के 14वें मिनट में विकाश खंडोला ने जानदार रेड डालते हुए कप्तान अनूप कुमार को आउट कर दिया। यहां हरियाणा ने 4 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। हरियाणा 18 और मुम्बा 14 अंक पर है।

वजीर सिंह सुपर टैकल हुए। मुंबा को 2 अंक मिले। मुंबा 14, हरियाणा 19।

इसके बाद मुम्बा ने सुपर टैकल करते हुए कप्तान काशिलिंग अडके को वापिस कोर्ट में एंट्री दिलाई। वापस आते ही काशी ने शानदार रेड डालते हुए 3 अंक अर्जित किए। इसी के यु मुम्बा ने वापसी करते हुए खेल के 13वें मिनट में 17 अंक हासिल कर लिए हैं जबकि हरियाणा दो अंक की बढ़त के साथ 19 अंक हैं।

11वें मिनट में कप्तान अनूप कुमार ने जबरदस्त रेड डालते हुए हरियाणा को ऑल आउट कर दिया है। जिसके चलते मुम्बा 2 अंक की बढ़त लेते हुए 22 अंक पर पहुँच गया है वहीं हरियाणा 20 अंक पर है। इसके बाद दोनों टीमों ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए धीरे-धीरे स्कोर को बढ़ाया।

लेकिन 12वें मिनट में काशी आउट हो गए। इसी के साथ हरियाणा ने 1 अंक जुटाए। मुंबा 25, हरियाणा 24। खेल के अंतिम पांच मिनट तक दोनों टीमों के स्कोर के ज्यादा फर्क नहीं रहा है। मुम्बा 27 और हरियाणा की टीम 23 अंक के साथ संघर्ष कर रही है। विकाश खंडोला की एक और असफल रेड, रेड के दौरान उनका एंकल होल्ड करके टेकल किया गया, इसके साथ ही मुंबई के 28 अंक हो गए हैं।
डू और डाई रेड में नितिन ने एक अंक हासिल किया, मुंबई की लीड 4 अंको के साथ आगे चल रही है।

खेल के आखिरी मिनट तक काशी एक बार फिर डू और डाई रेड में बाहर हो गए हैं। इसके बाद वज़ीर सिंह ने अपनी रेड में दो अंक हासिल किया। खेल के आखिरी मिनट में हरियाणा 28 अंक के साथ सिर्फ एक अंक पीछे है। लेकिन अगली ही रेड में अनूप कुमार ने खाली रेड डालते हुए सूझ बूझ से काम लिया और समय के समाप्त होने तक हरियाणा के कोर्ट में बने रहे। यू मुंबा ने इसी के साथ टूर्नामेंट में 29-28 से अपनी पहली जीत अर्जित की।

Related posts

2 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More