35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन

मुंबई: दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल एक लंबे अरसे के बाद फिल्मी पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। आपको बता दें कि अभी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु नहीं हुई थी कि प्रियंका की झोली में एक ओर फिल्म आ गई।

जी हां खबरो की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने भारत के बाद सोनाली बोस की फिल्म को फाइनल कर लिया हैं। इस फिल्म में प्रियंका फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। चर्चा है कि सोनाली आयशा चौधरी की किताब और उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म से अभिषेक का नाम अलग हो गया। अब इस फिल्म में फरहान अख्तर को लिया गया हैं।

आपको बता दें कि फिल्म में आयशा का रोल दंगल स्टार जायरा वसीम निभाएंगी। प्रियंका और फरहान, आयशा के पेरंट्स के रोल में नजर आएंगे। बताते चलें कि दोनों की ये दूसरी फिल्म हैं। इससे पहले दोनों फिल्म दिल धड़कने दों में साथ काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि प्रियंका आखिरी बार फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी। टीवी सीरीज क्वांटिको के अलावा प्रियंका ने दो हॉलीवुड फिल्में की हैं। जिनमें से एक रिलीज होने वाली हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More