42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

निजी एफएम रेडियो चरण-3 चैनलों के प्रथम बैच की ई-नीलमी जारी

देश-विदेश

नई दिल्ली: बोली के 17वें दिन एकत्रित अस्थायी विजेता मूल्य 1100 करोड़ रुपए से ऊपरः पहले बैच के आरक्षित मूल्य से दो गुने से अधिक

निजी एफएम रेडियो चरण-3 चैनलों के प्रथम बैच की ई-नीलमी आज 18 अगस्त, 2015 को 0930 बजे शुरू हुई और पूरे दिन बोलियों के चार दौर हुए। अब तक बोलियों के 68 दौर पूरे हो चुके हैं।

17वें दिन की बोली के समापन पर 56 शहरों में 93 चैनल अस्थायी रुप से विजेता चैनल के रुप में सामने आए, जिनका एकत्रित अस्थायी विजेता मूल्य लगभग 1116 करोड़ रुपए रहा। उनका कुल आरक्षित मूल्य लगभग 458 करोड़ रुपए था। इस तरह अस्थायी विजेता मूल्य ने एकत्रित आरक्षित मूल्य को पार कर लिया, जो 93 चैनलों के संदर्भ में है। संबंधित धनराशि 657.59 करोड़ रुपए या 143.5 प्रतिशत अधिक है। इस तरह पूरे प्रथम बैच के आरक्षित मूल्य की तुलना में एकत्रित अस्थायी विजेता मूल्य दोगुने से अधिक है। यह प्रथम बैच की कुल आरक्षित मूल्य यानी 550.18 करोड़ रुपए से 565.66 करोड़ रुपए या 102.8 प्रतिशत अधिक है।

69 मौजूदा शहरों में 135 एफएम चैनलों चरण-2 के पहले बैच की नीलमी 27 जुलाई, 2015 को शुरू हुई थी।

नीलामी गतिविधि अनिवार्यता (एएआर) 100 प्रतिशत है। 14 अगस्त, 2015 को 59वें दौर के बाद इसे 90 प्रतिशत से बढ़ाया गया था। चैनल आवंटन चरण तब तक जारी रहेगा जब तक 135 चैनलों में से किसी की भी बोली प्राप्त होती रहेगी।

17वें दिन की दैनिक नीलामी रिपोर्ट सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट www.mib.nic.in पर डाल दी गई है। बोली 19 अगस्त, 2015 को 0930 बजे दोबारा शुरू होगी।

नीचे दी गई तालिका में पहले 17 दिनों की बोलियों का विवरण दिया गया हैः-

क्रं.सं. बोली लगाने की तिथि दौर के बाद की स्थिति अस्थायी रूप से विजेता चैनलों की संख्या शहरों की संख्या अस्थायी रुप से विजेता चैनलों की एकत्रित आरक्षित मूल्य (करोड़ रुपए में) एकत्रित अस्थायी विजेता मूल्य (करोड़ रुपए में)
1 27.07.2015 4 78 54 357 395
2 28.07.2015 8 79 55 377 479
3 29.07.2015 12 80 55 377 549
4 30.07.2015 16 80 55 391 643
5 31.07.2015 20 80 55 391 714
6 03.08.2015 24 82 56 395 779
7 04.08.2015 28 83 56 395 827
8 05.08.2015 32 83 56 395 869
9 06.08.2015 36 85 56 407 900
10 07.08.2015 40 86 56 425 946
11 10.08.2015 44 87 56 425 969
12 11.08.2015 48 86 56 425 987
13 12.08.2015 52 87 56 425 1005
14 13.08.2015 56 88 56 426 1022
15 14.08.2015 60 91 56 449 1079
16 17.08.2015 64 92 56 451 1090
17 18.08.2015 68 93 56 458 1116

Related posts

5 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More