32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने पहले बीजापुर हाउस में पं0 नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेहरूजी का स्मरण किया जबकि बाद में पुरानी जेल स्थित नेहरू वार्ड में नेहरू जी की को माल्यार्पित कर उन्हें नमन किया। सीएम ने नेहरू वार्ड का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि पं0 नेहरू एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर भारत निर्माण की नींव रखने के साथ ही इसे आगे आगे बढ़ाया। उन्होंने पंचशील व गुटनिरपेक्षता के माध्यम से दो धु्रवों में बंटी दुनिया को शांति का संदेश दिया। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व के अन्य अनेक राष्ट्रों के लिए आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से नियोजित विकास की प्रक्रिया प्रारम्भ की। उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व की महान शक्ति के रूप में खड़ा है। पं. नेहरू का पहाड़ों से विशेष लगाव था। उत्तराखण्ड के अनेक स्थान उनकी यादों को संजोए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर नेहरूजी के सपनों को साकार करना होगा। राज्य के एक प्रमुख मार्ग का नाम नेहरूजी के नाम पर रखा जाएगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More