41 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में ढाई हजार-ढाई हजार रू0 के पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: थाना हैदरगढ पुलिस टीम द्वारा औशानेश्वर मन्दिर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेंकिंगके दौरान मोटरसाइकिल को रोंकने की कोशिश की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे का0 धु्रवराज घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश वसीम घायल हो गया। उक्त घायल बदमाश वसीम व उसके साथाी शकिर अली को गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस, एक 12 बोर तमन्चा, 01 जीवित, 02 खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उक्त के सम्बन्ध में थाना हैरदगढ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दोनों गिरफ्तार बदमाशों के विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के 09-09 अभियोग पंजीकृत हैं तथा दोनांे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से ढाई-ढाई हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    वसीम निवासी तिवारीगंज सेमरौता जनपद शिवरतनगंज।
2.    शकीर अली पुत्र सैयद अली निवास शिवगढ जनपद रायबरेली।
बरामदगी
1.    01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस
2.    एक 12 बोर तमन्चा, 01 जीवित, 02 खोखा कारतूस
3.    एक मोटरसाइकिल

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More