38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस विभाग में ’’विभिन्न स्तर के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु योजना

उत्तराखंड

देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न स्तर के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस विभाग के कर्मियों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु एक योजना शासन को उपलब्ध कराये जाने कहा गया था,

जिसके अनुपालन श्री बी0एस0 सिद्धू पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया है। शासन को प्रेषित प्रस्ताव के प्रमुख बिन्दु निम्न हैं:-

(क) उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर खिलाडियों के पुरस्कार राशि –

        उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी नवीन खेल नीति-2014 में अन्तर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार राशि निर्धारित की गयी है। श्री बी0एस0 सिद्धू पुलिस महानिदेशक ने उत्तराखण्ड शासन की खेल नीति-2014 में पुलिस के वल्र्ड पुलिस गेम्स, अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, प्रादेशिक अन्तर जनपदीय पुलिस/वाहिनी खेल प्रतियोगिता को भी सम्मिलित करते हुए इन खेलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर निम्न प्रकार पुरस्कार राशि स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया हैः-

1- वल्र्ड पुलिस गेम्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः 50000, 30000, 20000 रूपये तथा टीम स्पर्धा में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः 20000, 10000, 7500 प्रति कार्मिक।

2- अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः 20000, 10000, 7000 रूपये तथा टीम स्पर्धा में स्वर्ण,रजत, कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः 10000, 7000, 5000 रूपये प्रति कार्मिक।

3- प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः 1000, 700, 500 रूपये तथा टीम स्पर्धा में स्वर्ण,रजत, कांस्य पदक जीतने पर क्रमशः 200, 150, 100 रूपये प्रति कार्मिक।

(ख) खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विभागीय पदोन्नति में लाभ – राज्य में खेलों को बढावा देने के लिए पुलिस विभाग के कार्मिकों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर प्रोत्साहित किये जाने हेतु विभागीय पदोन्नति परीक्षा में खेलकूद एवं खेल प्रतियोगिता के अधिकतम 10 अंक प्रदान किये जाने का भी प्राविधान किया गया है।

(ग) खेल प्रतियोगिताओं के लिए एकत्र खिलाडियों को ’’खेल प्रशिक्षण व्यय’’ –  उत्तराखण्ड पुलिस के कार्मिकों को अपना खेल कौशल बढ़ाने के लिए उच्च खेल प्रशिक्षण संस्थानों पर विशिष्ट खेल प्रशिक्षण हेतु शासकीय व्यय पर भेजे जाने की कोई नीति नही है। कार्मिक अपने व्यय पर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करते है। कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर अपना खेल स्तर बढ़ाने के लिए राज्य से बाहर राष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त उच्च खेल प्रशिक्षण संस्थानों में खेल प्रशिक्षण व खेल कौशल में विकास के लिए चयनित कार्मिकों को प्रतिदिन रू0 300/-खेल प्रशिक्षण व्यय दिया जाये।

(घ) खेल प्रतियोगिताओं के लिए एकत्र खिलाडियों को ’’विशेष खेल भत्ता’’ – खेल अभ्यासरत/ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को डाईट आदि के लिए धनराशि दिये जाने की कोई नीति नही है। कार्मिकों को खेल अभ्यास के दौरान  अपने खर्च से डाईट लेनी पड़ती है। खेलों में कार्मिकों की भागीदारी बढ़ाने व खेल में उच्च खेल प्रदर्शन के लिए कार्मिकों को खेल अभ्यास अवधि में विशेष आहार के लिए उत्तराखण्ड शासन के खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के शासनादेश के अनुरूप जनपद/वाहिनी/इकाई स्तर से खेल प्रतियोगिता के लिए जनपद/वाहिनी खेल टीम हेतु चयनित कार्मिकों को खेल प्रशिक्षण के दौरान श्रेणीवार खेलों के अनुरूप अधिकतम रू0 5000/- प्रतिमाह ’’ विशेष खेल भत्ता’’ तथा कार्मिकों के खेल अभ्यास के लिए चयनित टीम कोचों को ’’खेल विशेष भत्ता’’ रू0 2500-प्रतिमाह स्वीकृत हेतु प्रस्तावित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More