पीएनबी ने विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट के साथ उत्साहपूर्वक मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस 2025

देहरादून– देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट के साथ उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 मनाया, जो कार्मिक कल्याण एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति बैंक की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, बैंक ने चार प्रमुख खेल विधाओं- क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और प्लैंक प्रतिस्पर्धा में सफलतापूर्वक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस आयोजन में पीएनबी परिवार से रिकॉर्ड 453 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने उत्साह, टीम वर्क और खेल उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में श्री अशोक चंद्र, एमडी एवं सीईओ के साथ कार्यपालक निदेशक, श्री बिभु प्रसाद महापात्र की सक्रिय सहभागिता रही जिन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों की समर्पण और ऊर्जा की सराहना की।

पीएनबी की हॉकी टीम ने शिवाजी स्टेडियम, कनॉट प्लेस में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में भाग लिया। टीम ने दिल्ली 11 के विरुद्ध 3-0 के स्कोर से जीत हासिल की। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर यह जीत हॉकी को समर्थन देने और खेल की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पीएनबी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर श्री अशोक चंद्र, एमडी और सीईओ, पीएनबी ने कहा: ” विभिन्न खेल विधाओं में पीएनबी परिवार के 453 सदस्यों की सहभागिता हमारी संस्था की समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हमारी हॉकी टीम की जीत का गौरवशाली क्षण हॉकी और इसकी विरासत के लिए पीएनबी के निरंतर सहयोग का एक प्रमाण है। पीएनबी में, हम एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं जहाँ व्यावसायिक सफलता, व्यक्तिगत कल्याण के साथ-साथ चलती है। “

Related Articles

Back to top button