हरियाणा में 2 दिन रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, दिवाली से पहले यात्रियों को हो सकती है परेशानी

HR Breaking News (roadways employees strike) हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की ओर से दो दिन प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। इससे दिवाली से पहले बस सेवा पूरी तरह से प्रभावित होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इस दौरान यात्रियों (roadways employees news) की निजी वाहनों पर निर्भरता बढ़ सकती है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

किन दो दिनों रहेगा चक्का जाम

दरअसल, आपको बता दें कि पेंडिंग मांगे पूरी नहीं होने और विभाग के निजीकरण के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर 5 और 6 नवंबर को हरियाणा में चक्का जाम (Road blockade in Haryana) रहने वाला है।

हड़ताल में शामिल होंगे 24 डिपो व 13 सब डिपो 

इस दौरान हड़ताल में 24 डिपो और 13 सब डिपो (Depots and sub-depots on strike) के लगभग 20000 कर्मचारी शामिल होंगे। कैथल में तकरीबन 1000 कर्मचारी हड़ताल पर होंगे। बीते दिनों कैथल डिपो में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों की ओर से रणतीति बनाई गई है।

बस अड्डे खुला रखने की उठाई मांग 

कुरुक्षेत्र में निजी और सहकारी बस ऑपरेटरों की ओर से हड़ताल के दौरान बस अड्डे खुला रखने और सुरक्षा देने की भी मांग उठाई है। संगठन ने सीएम, परिवहन मंत्री (Transport Minister) और अधिकारियों को लेटर भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष ने अलर्ट किया है कि निजी बसें रोके जाने या हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना होने पर याचिका दायर कर दी जाए।

Related Articles

Back to top button