37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रगति विहार संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया

उत्तराखंड

देहरादून: प्रगति विहार विकास संस्था एवं सिविल डिफेन्स के तत्वाधान में प्रगति विहार धर्मपुर में एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रगति विहार संस्था के अध्यक्ष श्री के एस असवाल के नेतृत्व में पौधारोपरण किया गया। जिसमें सिविल डिफेन्स के पदाधिकारी, प्रभागीय वार्डन नरेश रतूड़ी, घटना नियंत्रण अधिकारी संजय बिजल्वाण, पोस्ट वार्डन रविन्द्र काला, आयुष चन्देल, राजीव शर्मा, भूपेन्द्र चैहान, चन्दन पंवार, डाॅ0 सतीश प्रिंगल प्रमुख थे तथा प्रगति विहार संस्था के सदस्यों ने भी भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

श्री के एस असवाल ने इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा पर्यावरण ठीक रहेगा तभी मनुष्य स्वस्थ रहेगा। जो आजकल दैविक आपदायें आ रही हैं इसका भी मुख्य कारण पेड़ों का कटान ही है। इसलिए वृक्षों को लगाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर भारी संख्या में फलदार वृक्ष लगाये गये। संस्था द्वारा लगाये गये पौधों की देखरेख के लिए व्यक्तिगत सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी। सिविल डिफेन्स के उपनियंत्रक सी एस बौंठियाल द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग दिया गया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More