28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पिथौरागढ़ जिले के महाकाली राजकीय इण्टर कालेज में कुल 14 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करते हुएः मुख्यमंत्री श्री रावत

उत्तराखंड

पिथौरागढ़: अपने एकदिवसीय पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा महाकाली राजकीय इण्टर कालेज के खेल मैदान में 25 करोड़ 32 लाख 31 हजार रूपए की लागत के पिथौरागढ़ जिले के महाकाली राजकीय इण्टर कालेज में कुल 14 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करते हुएः मुख्यमंत्री श्री रावत योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री द्वारा पाताल भुवनेश्वर हाईस्कूल का इण्टरमीडिएट में उच्चीकृत करने, कार्की नगर इण्टर काॅलेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धनसिंह कार्की के नाम तथा कस्तूरबा गाॅधी राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज गंगोलीहाट के सौन्दर्यी करण हेतु एक लाख रूपए दिए जाने के साथ ही गंगोलीहाल महाविद्यालय को स्नातकोत्तर किए जाने की घोषणा की।
जीआईसी मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में विगत दो वर्षों से काफी तेजी से बढ़ रहा है, इन दो वर्षों में यहाॅ दो बड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, आई.टी.आई., पाॅलिटैक्निक काॅलेज दो तहसील एक उपतहसील के साथ ही अनेक सड़कों का निर्माण कार्य एवं विभिन्न विद्यालयों का उच्चीकरण के साथ ही अनेक विकास कार्य कराए गए। उन्होंने इन विकास कार्यों को बढ़ाने में क्षेत्रीय विधायक गंगोलीहाट नारायण राम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में जो बदलाव आया है उसमें क्षेत्रीय विधायक नारायण राम की सोच है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के छह तेजी से बढ़ रहे राज्यों में उत्तराखण्ड राज्य भी शामिल है जिसमें तेजी से विकास हो रहा है। राज्य के पहाड़ी जनपदों में जनपद पिथौरागढ़ भी शामिल है जो बहुत तेजी से विकास कर रहा है। राज्य में प्रतिव्यक्ति औसत आय निरन्तर बढ़ रही है जो दो वर्ष पूर्व 83 हजार से 1 लाख 73 हजार पहुंच कयी है। राज्य 23 से 24 घंटे बिजली देने वाले तीन राज्यों में सम्मलित है। वर्तमान में संपूर्ण राज्य में 1000 सड़कों में इस वित्तीय वर्ष में कार्य चल रहा है। 2018 तक प्रत्येक गाॅव तक सड़क से जोड़ा जाएगा इस हेतु राज्य में 5 विभाग को सड़क निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को जंगली जानवरों से बचाए जाने हेतु पूरे राज्य में प्रथम चरण के अंतर्गत 100 करोड़ रूपए से सुरक्षा दिवार का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाॅवों में कृषि, औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा दिए जाने हेतु गाॅवों को चिहिन्हत कर इस क्षेत्र में विशेष कार्य करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ को दिए।
अपने संबोधन में ग्रामीण किसानों एवं काश्तकारों से अपील की कि वह खेती एवं काश्तकारी पर विशेष जोर दें।सरकार उनके विपणन एवं बाजार की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कृषि एवं काष्टकला से ही िवकास आगे बढ़ेगा इस क्षेत्र में हमें मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 2018 तक प्रत्येक गाॅव तक सड़क का निर्माण तथा वर्ष 2020 तक प्रत्येक घर में एक एक सदस्य को रोजगार मुहैया कराकर गरीबी को टाटा-बाॅयबाॅय करना है। पर्यटन के क्षेत्र में पूरे राज्य में इस वर्ष 2000 यहाॅ की शैली में बने घरों को होम स्टे योजनान्तर्गत लिया गया है। जिनमें देशी विदेशी पर्यटकों को टिकाया जाएगा।ा उन्होंने कहा कि महाकाली मंदिर, पाताल भुवनेश्वर तथा कोटागाड़ी मंदिर परिक्षेत्र को पर्यटन सर्किल के रूप में विकसित किए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उन्नयन हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं राज्य में संचालित की गयी है ताकि नारी शक्ति के तहत एक नये उत्तराखण्ड का निर्माणकिया जा सके।
इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए विधायक गंगोलीहाट नारायण राम आर्य ने कहा विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के सतत विकास हेतु मुख्यमंत्री द्वारा कुल 102 घोषणाएं की गयी जिसमें से 98 घोषणाएं पूर्ण हो गयी है। क्षेत्र में दो तहसील ,एक उपतहसील, दो नगर पंचायत, एक गैस गोदाम के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के उच्चीकरण के साथ ही अनेक विकास कार्य किए गए। सभा को विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रकाश जोशी कांगे्रस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत समेेत विभिन्न् व्यक्तियों द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत तीन महिला समूहों को 5-5 हजार रूपए का चैक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रकाश जोशी, विधायक गंगोलीहाट नारायण राम आर्य , विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, क्षेत्र प्रमुख गंगोलीहाट गंगा बिष्ट, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मुकेश पंत, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भगीरथ भट्ट, कर्नल गुलेरिया, हयात भंडारी, सीडीओ आशीष कुमार चैहान, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, एसडीएम गंगोलीहाट वैभव गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु शाह समेत विभिन्न जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, अधिकारी व जनता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पंत, महेश डसीला, चन्दन वाणी द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा किए गए शिलान्यास
ऽ 414.72 लाख की गंगोलीहाट के अस्याली में रामगंगा नदी पर पैदल पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास,
ऽ 1289.24 लाख की चकौड़ी ग्राम समूह पेयजल योजना,
ऽ 146.77 लाख की राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेरीनाग भवन निर्माण,
ऽ 53.41 लाख की राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरी का निर्माण,
ऽ 50.00 लाख की भ्यूं में 60 मी. झूलापुल का निर्माण,
ऽ 16 लाख की निरीक्षण भवन गंगोलीहाट भवन में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण,
ऽ 12.00 लाख की निरीक्षण भवन बेरीनाग भवन में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

लोकापर्ण
ऽ 98.78 लाख धनराशि के पेयजल निगम गंगोलीहाट कार्यालय भवन एवं गोदाम कानिर्माण,
ऽ 13.97 धनराशि की राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा भवन बेरीनाग का निर्माण,
ऽ 47.17 लाख की राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गणाई गंगोली के मुख्य भवन का निर्माण,
ऽ 55.89 लाख की राजकीय इंटर काॅलेज गंणाई गंगोली के मुख्य भवन का निर्माण,
ऽ 136.89 लाख की रा.इ.का. काण्ड किरौली का भवन निर्माण,
ऽ 127.47 धनराशि की रा.इ.का.चैडमन्या का भवन निर्माण,
ऽ 70.00 लाख धनराशि की गैस गोदाम गंगोलीहाट निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया गया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More