32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी युवा ही जाति वाद और सांप्रदायिकता का मुकाबला करने की ताकत करता है। विपक्षी दल मुद्दा विहीन राजनीति करने में लगे हैं। उनके भ्रामक प्रचार से बचाने और जनता को प्रदेश में हुए विकास कार्यों से परिचित कराने का काम नौजवानों को करना है। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव को जनअभियान का रूप देना है। इससे भारतीय राजनीति की दशा और दिशा तय होगी।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी तथा संचालन मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद ने की। इस अवसर पर मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री अरविंद सिंह गोप, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश उत्तम तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, एम0एल0सी0 भी मौजूद थे। युवा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे 2017 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनेगी क्यों कि प्रदेश की जनता का भरोसा अखिलेश जी पर है। युवानेताओं ने कहा कि उन्हंे श्री अखिलेश यादव ऐसे नेता के नेतृत्व में संघर्ष करने का अवसर मिला है, जिनका आचरण बेदाग है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि धोखा और झूठ की राजनीति कभी जनहित में नहीं हो सकती है। संपन्नता के झगड़े में सिद्धांत को नहीं भूल जाना चाहिए। नीति और कार्यक्रम लागू करने में ईमानदारी बरतने के फलस्वरूप ही हम राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। उन्होंने कहा कि गैर बराबरी और विषमता के विरूद्ध संघर्ष की अगुवाई युवा नेतृत्व ही करेगा। युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। भविष्य अवसर उनके साथ है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि युवाओं के समक्ष बड़ा लक्ष्य है। अवसर भी इंतजार में है। विपक्षी समाजवादियों को हटाना चाहते हैं। समाजवादी सरकार ने जो विकास कार्य किए है उनसे उन्हें चिढ़ है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर निराधार और अनर्गल चर्चाएं होती हैं। आम जनता न्याय चाहती है। समाजवादी किसानों, गरीबों और गांव की चिंता करती है। किसानों को उनके उत्पादन का उचित और लाभप्रद मूल्य मिले इसके लिए मंडियों की स्थापना की जा रही है। इसलिए इनके सुख दुःख में भागीदारी समाजवादी युवाओं को निभाना चाहिए। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, बिजली, सड़क, बुंदेलखण्ड में राहत पैकेट वितरण, एक्सप्रेस वे योजनाओं से प्रदेश में जनहित के कार्य हुए।
श्री यादव ने कहा है कि धोखे की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है। भाजपा ने ऐसा धोखा दिया है कि जनता तबाह हो गई हैं। केंद्र का राज्य के साथ सौतेला व्यवहार है। वह सदभाव के विरूद्ध षड़यंत्र रचती है। आर0एस0एस0 अफवाह बाजों की जमात है। बसपा राज में लूट और टिकट बेचे जाने की बात नई नही है कांग्रेस में साजिश करने वाले चालू लोग हैं। ये दल चुनाव में खूब लड़ ले, इनकी लड़ाई में सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।
श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि 2012 में सत्ता परिवर्तन का श्रेय युवा शक्ति को जाता है। समाजवादी क्रांतिरथ जनक्रांति का प्रतीक बन गया था। आज फिर 2012 को दोहराने के लिए युवा शक्ति को आगे आना है। लोकतंत्र में बूथ की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनसंवाद और जनसंपर्क मंे सब ईमानदारी के साथ जुटेंगे तो फिर समाजवादी पार्टी को दुबारा बहुमत से आने पर कोई रोक नही सकेगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More