26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्रीलंका के संसद सदस्यों ने राष्ट्रपति से भेंट की

देश-विदेश

नई दिल्ली: श्रीलंकाई संसद के स्पीकर श्री कारू जयसूर्या के नेतृत्व में संसद सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज (10 सितंबर, 2018) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का विकास और दक्षिण एशिया की समृद्धि आपस में जुड़े हुए हैं। भारत के लिए श्रीलंका का विशेष स्थान है और श्रीलंका, भारतीय नीति ‘पड़ोसी प्रथम’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह श्रीलंका के विकास और प्रगति की क्षमता संजोय हुए है। श्रीलंका भारत के विशाल बाजार से लाभ उठा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच विकास की मजबूत साझेदारी से भारत अपने को सम्मानित महसूस करता है। इसमें सभी क्षेत्र शामिल है, जैसे शिक्षा, संस्कृति, कौशल विकास, आजीविका सहायता और स्वच्छता।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More