34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बल्लीवाला ईओवर का लोकार्पण करते हुए: मुख्यमंत्री हरीश रावत और दिनेश अग्रवाल

उत्तराखंड

देहरादून: देहरादून के बल्लीवाला में निर्मित फ्लाईओवर का नाम श्रीदेव सुमन सेतु होगा। सोमवार को देहरादून के बल्लीवाला चैक पर विशेष आयोजनागत सहायता (एसपीए) के अंतर्गत एनएच-72 (नया नम्बर) 07 पर निर्मित उत्तराखण्ड के पहले फ्लाईओवर का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसकी घोषणा की। दो लेन के इस फ्लाईओवर की लागत 40 करोड़ 42 लाख रूपए है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि देहरादून बड़े महानगर का स्वरूप ले रहा है। हमें यहां की सुविधाएं बढ़ानी होंगी। घंटाघर व गांधीपार्क के निकट अंडरपास, रिस्पना व भण्डारीबाग में फ्लाईओवर, मोहकमपुर में ओवर ब्रिज आदि काम किया जाना है। देहरादून के विकास में नगर निगम पार्टनर के तौर पर काम करे। देहरादून अब और इंतजार नहीं कर सकता है। सुविधाएं विकसित करने के लिए ही मलिन बस्तियों को मालिकाना हक का कानून बनाया गया है। एमडीडीए, नगर निगम के साथ देहरादून के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। मेट्रो या मोना रेल, कोई वैकल्पिक यातायात सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके लिए कम्पनी बना दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के साथ विचार विमर्श चल रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून तक इसे बनाया जाएगा। देहरादून से विकास नगर की सम्भावनाएं भी देखी जाएंगी। हम चाहते हैं कि देहरादून फ्री-फ्लोईंग सिटी बने। मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए में प्रस्तावित सड़कें स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि क्षेत्रीय जनता ने इस फ्लाईओवर के निर्माण के समय काफी परेशानियां उठाई हैं। सर्विस लेन के तैयार न होने पर भी हमने इसका उद्घाटन इसीलिए किया कि इससे अब ट्रेफिक इस ओर डाइवर्ट होगा तो सर्विस लेन को ठीक करने में सहुलियत होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्विस लेन को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। फ्लाईओवर की रेलिंग को सुरक्षा की दृष्टि से कुछ ऊंचा किया जाए। पानी निकासी का काम भी सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More