26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

किसान हित के प्रसार के लिए चौपाल का आयोजन

कृषि संबंधितदेश-विदेश

रांची: झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही किसान हित की योजनाओं को किसानों के बीच लेकर जायेंगे। इससे किसानों को योजनाओं की जानकारी होगी और वे उसका लाभ ले पायेंगे। यह बातें मोर्चा की संगठानात्मक बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कही। बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय के पंडित दीनदयाल सभागार में हुई।

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि इसी क्रम में किसान मोर्चा विधानसभावार किसान चौपाल का आयोजन कर रहा है। जिसके जिलावार प्रभारी भी बनाये गये हैं। केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर चार साल बेमिसाल नाम से पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर में किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी है। इसका प्रचार मंडल स्तर पर गांव गांव किया जायेगा। शीघ्र ही किसान मोर्चा राजधानी में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। जिसमें केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा। इसका लाभ सभी किसानों को मिलेगा। प्रदेश स्तर पर 40 सदस्यीय दल का गठन किया गया है। इस दल में कृषि विशेषज्ञ, किसान, बुद्धिजीवी वर्ग शामिल हैं। किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार कार्य यह दल करेगा। .

बैठक का संचालन मोर्चा के महामंत्री गोविंदराम डांगी ने किया। बैठक में दीपनारायण सिंह, हृदयनाथ उपाध्याय, मृत्युंजय शर्मा , अजय तिवारी, चेतलाल महतो, आरएन ओझा, रामकुमार दूबे, मंतोष ठाकुर सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुबोध कुमार राय ने किया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More