33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्य स्थापना दिवस की 18वीं सालगिरह के अवसर पर पुलिस लाईन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया

उत्तराखंड

देहरादून: राज्य स्थापना दिवस की 18वीं सालगिरह के अवसर पर 09 नवम्बर 2018 को पुलिस लाईन देहरादून में एक पुलिस रैतिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती बेबी रानी मौर्य, महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री त्रिवेन्द्र रावत माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड उपस्थित रहे।

         परेड का नेतृत्व श्रीमती निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा, द्वितीय कमाण्ड श्री लोकेश्वर सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं परेड एडजूटेन्ट श्री शेखर चन्द्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़ के साथ किया गया। परेड में उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखाओं जैसेः. ट्रैफिक पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी,  पुलिस दूरसंचार, दंगा नियन्त्रण, डॉग स्क्वाड, कमाण्डो दस्ता, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, सीपीयू आदि सम्मिलित थे। कार्यक्रम का संचालन  उपनिरीक्षक कु0 पूनम प्रजापति, एवं आरक्षी फायर श्री मनीष पन्त द्वारा किया गया।

          महामहिम राज्यपाल द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के 18 अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एवं पुलिस  पदकों से अलंकृत किया।

विशिष्ट सेवाओं के लिये ‘‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’’

1-श्री अजय रौतेला, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र।(स्वतंत्रता दिवस-2017)

2-श्री संतोष कुमार, उपनिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय। (स्वतंत्रता दिवस-2017)

3-श्री बसन्ती लाल, से0नि0 पुलिस उपाधीक्षक,जनपद ऊधमसिंहनगर।(गणतंत्र दिवस-2018)

विशिष्ट सेवाओं के लिये ‘‘पुलिस पदक’’

1-श्री रोशन लाल शर्मा, सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।।(गणतंत्र दिवस-2017)

2-श्री हरीश चन्द्र सती, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल।(गणतंत्र दिवस-2017)

3-श्री इन्द्र सिंह राणा, निरीक्षक, ना0पु0 सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी।(गणतंत्र दिवस-2017)

4-श्री जीत सिहं पोखरिया से0नि0 पी0सी0वि0श्रे0 46 पीएसी रूद्रपुर।(गणतंत्र दिवस-2017)

5-श्री गोविन्द राम, (से0नि0), पी0सी0वि0श्रे0 46 पीएसी रुद्रपुर।(गणतंत्र दिवस-2017)

6-श्री जगतराम जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल।(स्वतंत्रता दिवस-2017)

7-श्री खुशहाल सिंह बिष्ट,पुलिस उपाधीक्षक,सचिवालय सुरक्षा।(स्वतंत्रता दिवस-2017)

8-श्री चक्रधर अन्थवाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून।(स्वतंत्रता दिवस-2017)

9-श्री महानन्द, (से0नि0)निरीक्षक,ना0पु0 जनपद हरिद्वार।(स्वतंत्रता दिवस-2017)

10-श्री दीवान सिंह (से0नि0) 46 पीएसी रुद्रपुर।(स्वतंत्रता दिवस-2017)

11-श्री कान्ति बल्लभ पाण्डे, (से0नि0) सहायक सेनानायक,46 पीएसी रुद्रपुर।(गणतंत्र दिवस-2018)

12-श्री गोपाल सिंह दसौनी, (से0नि0) निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून।(गणतंत्र दिवस-2018)

13-श्री सुन्दर सिंह(से0नि0) पीसी ,46 पीएसी रुद्रपुर।(गणतंत्र दिवस-2018)

14-श्री महेश चन्द्र जोशी, (से0नि0) उ0नि0 वि0श्रे0 पुलिस मुख्यालय देहरादून।(गणतंत्र दिवस-2018)

15-श्री चन्द्रपाल(से0नि0)हे0का0 46 पीएसी रुद्रपुर।(गणतंत्र दिवस-2018)

दिनाँक 18 अगस्त 2018 को भकड़ा हिटाणु डुंडा, जनपद उत्तरकाशी राजस्व क्षेत्रान्तर्गत घटित 11 वर्षीय नाबालिग बालिका की बलात्कार के बाद हत्या के सम्बंध में अभियोग  पंजीकृत होकर विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित होने के फलस्वरूप श्री मनोज कुमार ठाकुर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा इस सवेंदनशील जघन्य अपराध की विवेचना को अत्यंत लगन एवं प्रोफेशनल तरीके से सम्पन्न कर घटना का अनावरण किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर 17 दिवस में अभियोग से सम्बंधित समस्त साक्ष्य एकत्र कर दिनांक 03 सितम्बर 2018 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय को प्रेषित किया गया । घटना के सफल एवं त्वरित अनावरण हेतु श्री महामहिम राज्यपाल द्वारा श्री मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक, उत्तरकाशी को सम्मानित किया गया।

सर्वोत्तम थाना– पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मानकों के अनुरुप जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना सितारगंज को सर्वोच्च थाना चुना गया तथा श्री संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक सितारगंज को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 परेड के उपरान्त देश के प्रथम राज्य पुलिस, उत्तराखण्ड पुलिस हिमरक्षक डेयर डेविल्स के मोटरसाईकिल दल द्वारा अपने हैरतअंगेज करतब दिखाये गये।  इसके साथ ही महिला पाईप बैण्ड,  श्वान दल, घुड़सवार पुलिस, अमेजिंग राइफल ड्रिल  तथा कमाण्डो दस्ते द्वारा आंतकवादियों से मुठभेड़ व एस0डी0आर0एफ0 द्वारा आपदा के दौरान बचाव कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More