24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्रद्धा कपूर के जन्मदिवस पर साहो की टीम उन्हें देगी एक खास तोहफा!

मनोरंजन

श्रद्धा कपूर के जन्मदिन के मौके पर, साहो की टीम अपनी आने वाली फिल्म साहो से एक नया कंटेंट रिलीज करने के लिए तैयार है, जो न केवल अभिनेत्री के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक सरप्राइज है।

इससे पहले, साहो के निर्माताओं ने प्रभास के जन्मदिन पर शेड्स ऑफ़ साहो के पहले अध्याय के साथ दर्शकों के सामने फिल्म की झलक साझा की थी। अब, साहो की टीम श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर एक विशेष वीडियो जारी करके फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी पेश करने के लिए तैयार है।

साहो के साथ सुपरस्टार प्रभास बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे है। यह एक्शन थ्रिलर एक त्रिभाषी फ़िल्म है जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु में एक साथ फ़िल्माया गया है।

बाहुबली फ्रेंचाइजी की अपार सफलता के बाद, प्रशंसक सुपरस्टार प्रभास को फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। इसके साथ ही, प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को पहली बार एक साथ देखने के लिए भी दर्शका उत्सुकता से फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे है।

पहली वीडियो में प्रभास के स्टायलिश अंदाज़ से रूबरू करवाने के बाद, निर्माताओं ने दूसरी वीडियो के प्रति जिज्ञासु कर दिया है।

शेड्स ऑफ साहो के पहले अध्याय में अंतर्राष्ट्रीय एक्शन मास्टर केनी बेट्स द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक्शन स्टंट्स ने आगामी शेड्स देखने के लिए प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। साहो को मुंबई, अबू धाबी और हैदराबाद के विभिन्न स्थानों पर फ़िल्माया गया है।

बाहुबली के बाद प्रभास साहो में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर भी हैरतअंगेज स्टंट करते हुए दिखाई देंगी।

सबसे प्रत्याशित फिल्म में से एक साहो में  प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, अरुण विजय, मुरली शर्मा जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे।

यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, एक्शन थ्रिलर ‘साहो’ वामसी, प्रमोद, विक्रम द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित है जिसे एए फिल्म्स द्वारा वितरित किया जाएगा। यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More