35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

खरीफ फसलों का रकबा अब 445 लाख हेक्‍टेयर से भी ज्‍यादा

देश-विदेश

नई दिल्ली: राज्‍यों से मिली रिपोर्टों के अनुसार 10 जुलाई, 2015 तक कुल मिलाकर 445.11 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर खरीफ फसलों की बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तारीख तक 275.10 लाख हेक्‍टेयर जमीन पर इनकी बुवाई की गई थी।

 इस सीजन तिलहन बुवाई में उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तिलहन का बुवाई क्षेत्र (रकबा) 101.26 लाख हेक्‍टेयर के आंकड़े को छू गया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तारीख तक 22.24 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर इसकी बुवाई की गई थी। इसी तरह दालों की बुवाई 32.61 लाख हेक्‍टेयर भूमि में हो चुकी है।

अब तक के खरीफ बुवाई क्षेत्र और पिछले वर्ष इस समय तक के बुवाई क्षेत्र का ब्‍योरा नीचे दिया गया है:

                                                                                                                              लाख हेक्‍टेयर

फसल 2015-16 में बुवाई क्षेत्र 2014-15 में बुवाई क्षेत्र
चावल 89.59 94.73
दाल 32.61 22.71
मोटे अनाज 81.80 38.36
तिलहन 101.26 22.24
गन्‍ना 44.29 43.92
जूट और पटसन 7.74 8.05
कपास 87.83 45.10
कुल 445.11 275.10

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More