32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हरिद्वार निरमल संतपुरा आश्रम में निरमल पंचायती अखाड़ा के ब्रह्मलीन महन्त महेन्द्र सिंह जी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
हरिद्वार/देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निरमल संतपुरा आश्रम में निरमल पंचायती अखाड़ा के ब्रह्मलीन महन्त महेन्द्र सिंह जी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि

वे एक महान सन्त, समाजसेवी, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल थे। मुख्यमंत्री ने कहा वे हमेशा विवादों से दूर रहते थे। उन्होंने सन्त परम्परा में विशेष मुकाम हांसिल किया। ज्ञातव्य है कि महन्त महेन्द्र सिंह जी का 06 दिसम्बर 2015 की रात्रि में हृदय गति रूकने के कारण 80 वर्ष की आयु में देहान्त हो गया था।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, मुख्य कार्यकारीधिकारी मुख्यमंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशुल श्रीकुंज, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष संतोष चैहान, गांधीवादी पुरूषोत्तम शर्मा, सन्त जगजीत सिंह, सन्त मंजीत सिंह, महन्त बलवन्त सिंह, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एस.एस.पी. सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस आादि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More