32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखनऊ में एन.सी.डी.सी. की शाखा स्थापित किये जाने हेतु महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं निदेशक एन.सी.डी.सी. के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित

उत्तर प्रदेश

लखनऊः प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशान्त त्रिवेदी की उपस्थिति में आज 08 मार्च, 2019 को जनपथ स्थित विकास भवन में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री पद्माकर सिंह एवं निदेशक एन.सी.डी.सी. डा0 सुजीत कुमार के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि एन.सी.डी.सी. दिल्ली सेन्टर फार डिजीज कन्ट्रोल (सी.डी.सी. एटलान्टा) की भारतीय इकाई है। नेशनल सेन्टर फार डिजीज कन्ट्रोल (एन.सी.डी.सी.) की नई शाखा जनपद लखनऊ के तहसील सरोजनी नगर के ग्राम सरसावां में उपलब्ध करायी गयी 1.7 एकड़ भूमि पर स्थापित की जायेगी।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि इस उच्च स्तरीय संस्था की क्षेत्रीय शाखा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित की जायेगी।इस नई शाखा के स्थापित होने से जन-स्वास्थ्य, माइक्रोबायोलाॅजी, एण्टोमोलाॅजी आदि के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की सेवायें प्रदेश की जनता को उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की 12वीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत एन.सी.डी.सी. दिल्ली की 27 नई शाखायें देश के विभिन्न प्रदेशों में स्थापित किये जाने हेतु 400 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है।

इस अवसर पर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वी0 हेकाली झिमोमी, विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री नर्वेद सिंह, डा0 मिथिलेश चतुर्वेदी, डा0 विकासेन्दु एवं एन.सी.डी.सी. के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More