25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नवाबगंज: 05 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 21 दो पहिया वाहन बरामद

उत्तर प्रदेश

गोण्डा: थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर 21 चोरी के 02 पहिया वाहन बरामद हुए।
पूछतांछ पर अभियुक्तों ने बताया कि उनका वाहन चोरी करने का एक संगठित गिरोह है, जो जनपद गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, फैजाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी आदि जनपदों से वाहनों की चोरी करते करते है। चोरी किये गये वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर, उनके फर्जी कागज तैयार कर ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेच देते हैं।
इस सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    राजकुमार निवासी शाहपुर घनहवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
2.    जयप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम महुली खोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
3.    रवि वर्मा ग्राम घुरघा थाना परसुरामपुर जनपद बस्ती।
4.    गोविन्द वर्मा ग्राम मौली कोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
5.    अजय कुमार यादव उर्फ जालिम ग्राम खपडी पारा थाना छपिया जनपद गोण्डा।
बरामदगी
1.    चोरी की 21 मोटरसाईकिलें।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More