29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट होते ही साजिशों का दौर शुरु: राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट होते ही

साजिशों का दौर शुरु हो गया है। आर0एस0एस0 अफवाहबाजी का हथकण्डा अपनाने में माहिर है। जाति और संप्रदाय की राजनीति करने वाले कई दल अपनी जमीन खिसकते देखकर छलबल से जनता को भ्रमित करने की कोशिशों में लग गए हैं। कुछ तथा कथित सर्वे भी ऐसे ही षड्यन्त्र का अंग हो सकते  है। जिनका जमीनी हकीकत से कुछ भी लेना देना नही होता है। समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता को देखकर घबरांए हुए दल और उनके नेता सरकार की छवि धूमिल करने का कुचक्र कर रहे हैं।
           उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2012 के चुनावों में समाजवादी पार्टी को जनता ने विशाल बहुमत दिया और बसपा को सत्ता से बाहर कर दिया। बसपा राज को अंधेरराज माना गया। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने आते ही विकास के एजेंडा पर तेजी से काम शुरु किया जिससे प्रभावित जनता ने चार सालों में सभी उपचुनावों, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों और स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्यों के चुनाव में समाजवादी पार्टी को ही बहुमत दिया। बाकी दल गिनती के लिए ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके।
           समाजवादी सरकार ने चार साल की अवधि में ही विधानसभा चुनावों के समय किये गये वादे पूरे कर दिये। जो योजनांए लागू हुई उनसे गरीब, किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी, अधिवक्ता, अल्पसंख्यक, छात्र सहित समाज के सभी वर्गो के लोग लाभान्वित हुए हैं। संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने आपदाग्रस्त लोगों की मदद में कभी संकोच नही किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क-पुल निर्माण, बिजली, सीवर, आवास की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी। कृषि और गाँव के साथ शहरों का भी विकास किया। लोकतंत्र और बोलने की आजादी समाजवादी सरकार में ही हासिल हुई।
            समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की शालीनता के चलते जनता का भरोसा दिन पर दिन बढ़ता गया है। हाल के चुनाव नतीजे इसके प्रमाण है। इससे सत्ता के लिए लालायित कुछ दल हताशा में बौखला गए है। वे प्रायोजित सर्वे के माध्यम से जनता से भ्रम फैलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव पहले ही यह चेतावनी दे चुके हैं कि चुनाव नजदीक आते देख जातीय, सांप्रदायिक और यथास्थितिवादी ताकतें, जिनकी दाल नही गल पा रही है, साजिशों पर उतर आ सकते हैं। उनकी भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी का भरोसा आम जनता, अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर है। प्रदेश का मतदाता एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। साजिषकर्ताओं को शीघ्र ही अपनी गलती का एहसास हो जायेगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More