33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री लाटू देवता के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
चमोली/देहरादून: वांण स्थित लाटू धाम के कपाट छः माह के लिए खुल गये है। रविवार को दोपहर 2.25 बजे धाम का गुप्त गर्भगृह कुछ मिनटों के लिए खोला गया। जबकि बाहरी गृभगृह छः माह के लिए आम श्रद्धालुओ के लिए खोल दिया गया है। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूजा-अर्चना की।

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रातः काल से ही लाटू धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। हालांकि बैशाख पूर्णमासी को प्रतिवर्ष कपाट खोले जाते है। किंतु इस बार पूर्णमासी का पर्व दोपहर बारह बजे के बाद शुरू होने के चलते कपाट खोलने की प्रक्रिया आज ही शुरू की गयी। प्रातःकाल धाम के मुख्य पुजारी खीम सिंह नेगी के नेतृत्व में अन्य पुजारीयों ने कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की। दोपहर एक बजे से धाम में पूजा अर्चना शुरू की गयी। जबकि दोपहर 2.25 बजे मंदिर के गुप्त गृभगृह को कुछ देर के लिए खोलकर उसमें पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री रावत ने बाहरी गृभगृह में पूजा अर्चना की। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना शुरू कर दी। गृभगृह खुलने के बाद मंदिर परिसर में महिलाओं एवं पुरूषों ने झोडे लगाकर मां राजराजेश्वरी नंदा भगवती एवं लाटू सहित अन्य देवी देवताओं को आहवाहन किया। करीब पौने तीन बजे नंदा भगवती, लाटू के साथ ही अन्य देवी देवता अवतरित हुई। देवी देवताओं के पशुवाहों ने मौजूद श्रद्धालुओं को आर्शीवाद दिया। कपाट खोलने की प्रक्रिया में मुख्य पुजारी के अलावा पुजारी लखपत सिंह बिष्ट, अवतार ंिसह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, ,खडक सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह बिष्ट, खडक ंिसह सुरागी के अलावा मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, क्षेपस हीरा सिंह पहाडी आदि ने भाग लिया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने वांण स्थित नंदा भगवती के मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद सीएम का काफिला पैदल करीब डेढ किमी चलकर लाटू धाम पहुंचा। कपाट खुलने के इस पावन मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सिरकत करते हुऐ पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। धाम के कपाट कार्तिक पूर्णमासी को बंद होगें। उधर आज ही सुया स्थित लाटू मंदिर के कपाट भी मात्र एक दिन के लिए खोला गया। जहां पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। इस मौके मुख्य पुजारी पुष्कर सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, गौरव सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, कुंदन सिंह रावत, आलम ंिसह रावत आदि ने कपाट खोलने की प्रक्रिया में शामिल हुऐ।
वांण स्थित लाटू धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिंडर की विकास के लिए करोडो की घोषणाऐं करते हुऐ लोगो से अपील की जब तक ग्रामीण कृषि, उद्यान, पशुपालन, जडी बूटी एवं पर्यटन विकास पर ध्यान नही देगें। तब तक राज्य का विकास हो पाना संभव नही है।
लाटू धाम में पूजा अर्चना के बाद गढवाल मंडल विकास निगम के बंगले के प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित करते हुऐ सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पारंपारिक फसलों के विकास के लिए कटिबध है। उन्होंने कहा कि पिंडर घाटी में राजमा, चैलाई, आलू, फाबर, मढुवा के उत्पादन को बडे स्तर पर उत्पादित करना होगा। उन्होंने कहा की सरकार इसके लिए कास्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है। कहा कि फसलों की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आगामी तीन वर्षो में गांव के आस-पास सुरक्षा दिवारों का निर्माण करेगी। इसके अलावा देवाल सहित प्रदेश के छः ब्लाकों को राजमा उत्पादित क्षेत्र घोषित करने जा रही है। जिसके के कृषि विभाग को बकायदा निर्देश जारी कर दिये गये है। इसके अलावा जडी- बूटी के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सीएम ने बताया कि जापान में मंडुवे की काफी मांग है। वहां पर बाजार खोजे जा रहे है। साथ ही समूह के माध्यम से उत्पादित होने वाली फसलों के लिए देहरादून, हल्द्वानी आदि बडी मंडियों में समूह को दुकानों का आवंटन किये जाने की भी योजना है। उन्हांेने जैविक खेती को बढावा देने की अपील की। सीएम ने पर्यटन विकास पर जोर देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को भी पर्यटन से जोडना होगा। ताकि पर्यटन विकास तेजी से आगे बढ सके। कहा कि चारधाम यात्रा के बाद अब सरकार का ध्यान दूरस्थ क्षेत्रों के पर्यटन रूटों व टैªकिंग मार्गो को विकसित करना है। इस मौके पर सीमए ने देवाल ब्लाक कोे दो वर्षो में निर्मल ब्लाक घोषित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में एक हजार शौचालय दिये जायेंगे। इसके अलावा उन्होंने डीएम को तत्काल लाटू धाम के सौन्दर्यकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सीएम ने मानमती में फील्ड निर्माण, वांण में इसी वर्ष व घेस में अगले वर्ष इंटर कालेज खोले जाने, थराली- देवाल- लोहाजंग- वांण मोटरमार्ग का नाम श्री नंदादेवी के नाम पर रखे जाने एवं इस मार्ग का पुनः डामरीकरण किये जाने, प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले लोकजात यात्रा को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने, वांण से बैदनी तक रोपवे निर्माण के सर्वे करवाये जाने, अगले वर्ष देवाल में पूर्ण तहसील खोले जाने, वाण्ंा से सुतोल तक मोटर मार्ग निर्मित किये जाने, देवाल प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र को पूर्ण स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा दिये जाने, वांण में पशुपालन केन्द्र खोले जाने, ल्वाणी इण्टर कालेज को वित्तीय स्वीकृति दिये जाने, वांण आदि क्षेत्रो में पैराग्लाइडिंग की सर्वे कराये जाने, तुगेश्वर में आर्युवैदिक चिकित्सालय खोले जाने, ग्वालदम को पर्यटन की दृष्टि से इकोटूरिज्म का हड बनाये जाने आदि की घोषणा की। इस मौके पर देवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट एवं थराली के विधायक डा0 जीतराम ने पिंडर क्षेत्र की तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सीएम के इस भ्रमण में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल सचिव सुशील रावत, देवाल के पूर्व प्रमुख डी0डी कुनियाल, ब्लाक अध्यक्ष लखन रावत, महामंत्री खिलाप दानू, थराली के अध्यक्ष सुरपाल रावत, गोविन्द सिंह पांगती, जि.पं.स राजेन्द्र दानू, पूर्व सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, डीएम अशोक कुमार, एसपी सुनील कुमार मीणा, सीडीओ संजय कुमार खेतवाल, सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More