26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री धर्मेन्द्र यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी नेता तथा साॅसद श्री धर्मेन्द्र यादव ने आज नौजवानों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के साथ केन्द्र में भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच बताने का काम करें।

समाजवादी सरकार ने समाज के सभी वर्गो के हित की और प्रदेश के विकास की योजनाएं कार्यान्वित की है जबकि भाजपा जिन मुद्दो को उछालकर सत्ता में आई उनमें एक भी पूरा नहीं किया है। उन्होने कहा कि अब हमें अपना सारा ध्यान 2017 के विधान सभा चुनावो पर केंद्रित करना है और सन् 2012 से भी बेहतर परिणाम लाना है।
          श्री धर्मेन्द्र यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी ने की। श्री यादव को 51 किलो की माला पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सर्वश्री संग्राम सिंह यादव, विधायक, मत्स्य निगम के अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप, समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, तथा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष मो0 एबाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
           श्री धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे सामने मामूली चुनौतियां नहीं है। लोकसभा में सुनियोजित साजिशें हुई और मतदाताओं को बरगलाकर भाजपा ने जीत हासिल की। लेकिन उनके पास नीति, कार्यक्रम और जनाधार नहीं है। उनके झूठ से लोगों में गहरी निराशा है। जनता का विश्वास प्रदेश में समाजवादी सरकार और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव पर टिका हुआ है। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव का मार्गदर्शन हमें प्राप्त है। हमारी राज्य सरकार की उपलब्धियां शानदार है। अपने साधनों से हम योजनाएं पूरी कर रहे हैं। केन्द्र सरकार अपनी योजनाओं में भी कटौती कर रही है और प्रदेश से सौतेला व्यवहार कर रही है।
            बैठक में जिलेवार जिला संगठन की समीक्षा के साथ 01 अगस्त,2015 से 14 अगस्त,2015 तक साइकिल यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। वाहिनी के नौजवान ड्रेस कोड में साइकिल यात्रा में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का भी प्रचार-प्रसार करेगें। बैठक में पंचायत चुनावो पर भी चर्चा हुई।
            लोहिया वाहिनी की बैठक में सर्वश्री जितेन्द्र वर्मा जीतू (संचालक), शिव कुमार यादव, मनोज प्रजापति, आमिर गुड्डू, सुधीर कुमार गुप्ता, रामप्रकाश यादव, चैधरी फरजान उस्मानी, नरोत्तम यादव, पीयूष चावला, पंकज उपाध्याय, अभिषेक सिंह, आनन्द चैरसिया, डा0 रियासत, सुधीर तोमर, अकरम सिद्दीकी, धनंजय सिंह झब्बू, प्रमोद यादव, मनीष सिंह, विनय गुप्ता, आशीष जायसवाल, ई0 सुनील यादव, प्रभात पाठक, कार्मिक तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More