33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पेट्रोटेक-2016 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

देश-विदेश

नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में पेट्रोटेक-2016 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पेट्रोटेक-2016 प्रदर्शनी तेल और गैस की सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक है। इसमें 50 देशों से करीब 600 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं और इस प्रदर्शनी को 15 हजार वर्गमीटर के क्षेत्र में लगाया गया है। इस वर्ष की प्रदर्शनी विदेशी कंपनियों की अधिक भागीदारी और 15 देशों के शामिल होने से और अधिक व्यापक स्तर की है। इस प्रदर्शनी में दुनियाभर की प्रमुख तेल और गैस कंपनिया भाग ले रही है। यह प्रदर्शनी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 4 से 7 दिसंबर, 2016 तक चलेगी। पेट्रोटेक-2016 के मुख्य सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 5 दिसंबर, 2016 को किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय ‘ईंधन के लिए हाइड्रोकार्बन भविष्य के विकल्प और चुनौतियां’ है और पेट्रोटेक-2016 प्रदर्शनी संगठनों, उत्पादों और सेवाओं के संवर्धन हेतु अवसर प्रदान कर रही है। सरकार के प्रमुख क्षेत्रों सहित मेक इन इंडिया और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी पहलों को दिखाने के लिए विशेष मंडप लगाए गए हैं।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रत्येक आयाम, उत्पाद, प्रौद्योगिकी को एक मंच प्रदान करता है और विभिन्न हितधारकों से इसके लिए उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि एक स्थल पर भारतीय हितधारकों के साथ वार्तालाप करने के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों, सेवाप्रदाताओं और प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए एक विशिष्ट मंच प्रदान करता है। श्री प्रधान ने कहा कि भारत में तेल और गैस क्षेत्र सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के एक साधन के रूप में उभर रहा है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में अपने आप को आम लोगों से जोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह क्षेत्र देशभर में सस्ती ऊर्जा और इसकी उपलब्धता के अलावा रोजगार सृजन, कौशल विकास, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि सामरिक साझेदारियों में वृद्धि और व्यापार संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मंत्री महोदय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाइड्रोकार्बन केंद्र अभूतपूर्व तकनीकी विकास का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रौद्योगिकियों की खोज से इस क्षेत्र में अवसरों के साथ निरंतर सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More