38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पहली महिला आईपीएस ने माउन्ट ऐवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: आज दिनांक 21-05-2016 को समय 1102 बजे श्रीमती अपर्णा कुमार आईपीएस (उ0प्र0 कैडर) पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं, उ0प्र0 द्वारा विश्व की सबसे ऊॅची पर्वत चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर भारत एवं उ0प्र0 पुलिस का ध्वज फहराया।
श्री जावीद अहमद, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पूरे पुलिस परिवार की ओर से उन्हें बधाई दी गयी है एवं उनकी भूमि-भूरि प्रशंसा की गयी है। श्रीमती अपर्णा कुमार अखिल भारतीय सेवा (IAS, IPS, IFS) के पुरूष एवं महिलाआंे में देश की पहली महिला हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले श्रीमती अपर्णा कुमार द्वारा रूस स्थित यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत माउण्ट इल्ब्रुस (Mount Elbrus) पर, इण्डोनेशिया स्थित सबसे दुर्गम स्थल के उच्चतम पर्वत शिखर कार्सटेन्ज, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊॅची पर्वत शिखा किली मंजारो जो तंजानिया राष्ट्र में स्थित है तथा साउथ अमेरिका के सबसे उच्च पर्वत शिखर माउण्ट अकांकागुवा (ACONCAGUA) पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया जा चुका है।
मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री अखिलेश यादव द्वारा मार्च 2015 में श्रीमती अपर्णा कुमार को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More