24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देश भर में 23 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण किए गए

देश-विदेशसेहत

देश भर में कोविड के परीक्षणों की संख्या आज 23 करोड़ को पार कर गई है। अब तक 23,03,13,163 परिक्षण किए जा चुके हैं। देश में समग्र राष्ट्रीय पॉजिटिव दर 5.00 प्रतिशत से कम बनी हुई है। यह आज 4.98 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001NRBZ.jpg

भारत में, प्रति दस लाख की आबादी पर प्रतिदिन 140 कोविड जांच की गई  और दैनिक पॉजिटिव दर आज के अनुसार 3.37 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021UTE.jpg

दूसरी ओर, भारत तेजी से 4 करोड़ के करीब टीकाकरण करने के नजदीक पहुंच रहा है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह बजे तक 6,15,267 सत्रों के माध्यम से 3,71,43,25कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है।

अब तक 75,68,844 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 46,32,940 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 77,16,084 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 19,09,528 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 1,28,58,680 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 24,57,179 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
75,68,844 46,32,940 77,16,084 19,09,528 24,57,179 1,28,58,680 3,71,43,255

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 61वें दिन 20 लाख (20,78,719) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (17 मार्च 2021)

इनमें 28,412 सत्रों के जरिये 17,38,750 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 3,39,969 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

17 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
62,689 78,085 1,16,054 2,61,884 2,90,771 12,69,236 17,38,750 3,39,969

भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 2,52,364 हैं। भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 2.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केसलोड) में 17,958 मामले दर्ज किये गए।

नीचे दिया गया ग्राफ़ भारत में कोविड-19 की स्थिति को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003KD1V.jpg

पांच राज्योंमहाराष्ट्रपंजाबकर्नाटकगुजरात और तमिलनाडु में कोविड के नए मामलों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। कोरोना के सामने आये नये मामलों में से 79.54 प्रतिशत नए मामले इन पांच राज्यों में दर्ज किये गए।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,871 नये मामले दर्ज किये गए।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 16,620 (दैनिक नए मामलों का 63.21 प्रतिशत) दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 1,792 जबकि पंजाब में 1,492 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TJL4.jpg

8 राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये राज्य हैं: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा।

पिछले एक महीने के दौरान केरल में कोविड मामलों में लगातार गिरावट का रुख दिख रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005E1SW.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006M1NP.jpg

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,10,63,025 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.41 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 17,741 मामले ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 172 लोगों की मौत हुईं है।

मौत के नए मामले 84.88 प्रतिशत पांच राज्यों से संबंधित हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 84 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद पंजाब में 35 और केरल में 13 लोगों की मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007WUGS.jpg

कोविड मामलों में मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत (1.39 प्रतिशत) से नीचे बनी हुई है और इसमें निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008Q07H.jpg

अठारह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, असम, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More