33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 189.17 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

देश-विदेश

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 189.17 करोड़ (1,89,17,69,346) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,33,70,192 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.90 करोड़ (2,90,98,946) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहलीखुराक 10405258
दूसरी खुराक 10017933
प्रीकॉशन खुराक 4821483

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 18415966
दूसरी खुराक 17542087
प्रीकॉशन खुराक 7656145
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 29098946
दूसरी खुराक 7378516
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 58489252
दूसरी खुराक 42422412

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 555785801
दूसरी खुराक 478780251
प्रीकॉशन खुराक 173067

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 202934467
दूसरी खुराक 188124734
प्रीकॉशन खुराक 578357

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 126875668
दूसरी खुराक 117211183
प्रीकॉशन खुराक 15057820
  प्रीकॉशन खुराक 2,82,86,872
कुल 1,89,17,69,346

भारत में सक्रिय मामले आज 19,092 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,876 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,36,253 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,324 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 4,71,087 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.79 करोड़ से अधिक (83,79,13,110) जांच की गई हैं।

देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.68 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.71 प्रतिशत है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More