26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 108.47 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

देश-विदेश

पिछले 24 घंटों में 23,84,096 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 108.47 करोड़ (1,08,47,23,042) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,09,98,126 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहलीखुराक 1,03,79,606
दूसरी खुराक 92,69,660
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहलीखुराक 1,83,72,723
दूसरी खुराक 1,60,37,946
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 42,45,43,385
दूसरी खुराक 15,14,76,624
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 17,63,88,452
दूसरी खुराक 9,93,34,705
60 वर्ष से अधिक पहलीखुराक 11,06,32,907
दूसरी खुराक 6,82,87,034
कुल 1,08,47,23,042

पिछले 24 घंटों में 13,204 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,37,63,104 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.24% है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001M75U.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 134 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 11,451 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,42,826 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 262 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DSB6.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,70,058 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 61.60 करोड़ (61,60,71,949) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.26 प्रतिशत है जो पिछले 45 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.32 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 35 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 70 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More